फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: सरैया चीनी मिल के 600 कर्मचारियों की पीएफ की छह करोड़ की रकम फंसी, जानिए क्या है वजह

Tue, 26 Sep 2023 11:31 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

यूनियन लीडर बनारसी सिंह ने कहा कि हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी कर्मचारी भविष्य निधि संगठन कार्यालय ने कर्मचारियों के ब्याज का निर्धारण नहीं किया है। अगर इस महीने ब्याज का निर्धारण नहीं हुआ तो अगले महीने हाईकोर्ट के आदेश की अवमानना की याचिका दायर की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरैया चीनी मिल के करीब 600 कर्मचारियों के पीएफ के छह करोड़ रुपये फंस गए हैं। ये रकम चार वर्षों में ब्याज के हैं। हाईकोर्ट ने हस्तक्षेप कर मामले का समाधान कराने का निर्देश दिया है। बावूजद इसके अभी तक कर्मचारियाें को पीएफ अंशदान का ब्याज नहीं मिल पाया है।

विज्ञापन


सरैया चीनी मिल, सरदारनगर में करीब 600 कर्मचारी कार्यरत थे। कर्मचारी भविष्य निधि कार्यालय में इनका साल 2008-2009 तक अंशदान नियमित जमा हुआ। फिर मिल की स्थिति खराब होने के बाद डिफॉल्टर हो गई। इसके बाद कर्मचारियों का अंशदान जमा नहीं किया गया।

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन कार्यालय के हस्तक्षेप के बाद कंपनी ने कर्मचारियों के तीन साल का अंशदान जमा किया, लेकिन इस अंशदान को 2013 से 2016 का मानकर इस पर ब्याज लगाया गया। इससे कर्मचारियों का ब्याज कम हो गया। कर्मचारी अब कर्मचारी भविष्य निधि संगठन कार्यालय में 2013 से 2016 में जमा हुए अंशदान को 2009 से 2012 में करने की मांग कर रहे है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: महराजगंज में हादसा: एंबुलेंस की चपेट में आने से युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

इस मांग को लेकर कर्मचारी यूनियन ने कर्मचारी भविष्य निधि कार्यालय को कई बार पत्र लिखा, लेकिन जब उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो यूनियन लीडर बनारसी सिंह हाईकोर्ट चले गए। कोर्ट ने 13 दिसंबर 2021 को इस मामले के निस्तारण कराने का आदेश दिया।

निस्तारण नहीं होने पर बनारसी सिंह फिर से हाईकोर्ट गए। इसके बाद हाईकोर्ट ने विगत 24 मई को तीन महीने के भीतर इस मामले के निस्तारण के आदेश दिए, लेकिन चार महीने बाद भी इस समस्या का समाधान नहीं हो सका।

इसे भी पढ़ें: जांच में मामला निकला रहा फर्जी: बच्ची के साथ दुष्कर्म की पुष्टि नहीं, जांच में आरोपी बालक कलंक मुक्त
 
विज्ञापन

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन कार्यालय गोरखपुर क्षेत्र आयुक्त शशांक जायसवाल ने कहा कि सरैया चीनी मिल के कर्मचारियों के अंशदान के ब्याज निर्धारण की प्रक्रिया चल रही है। इसको लेकर मुख्यालय से पत्राचार किया जा रहा है। जल्द ही मुख्यालय से ब्याज का निर्धारण कर लिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  रेलवे अफसर घूस कांड: दिल्ली से आई विजिलेंस टीम ने कोरोना काल में हुई खरीद के दस्तावेज खंगाले

यूनियन लीडर बनारसी सिंह ने कहा कि हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी कर्मचारी भविष्य निधि संगठन कार्यालय ने कर्मचारियों के ब्याज का निर्धारण नहीं किया है। अगर इस महीने ब्याज का निर्धारण नहीं हुआ तो अगले महीने हाईकोर्ट के आदेश की अवमानना की याचिका दायर की जाएगी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें