फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Petrol Diesel Price: डीजल-पेट्रोल के दाम फिर हुए कम, जानिए गोरखपुर में कितना है भाव

Fri, 05 Nov 2021 11:50 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

डीजल-पेट्रोल का दाम कम होने से महंगाई नियंत्रित होगी। खेती-किसानी में परेशानी नहीं आएगी। केंद्र सरकार के फैसले के बाद गोरखपुर शहर में पेट्रोल-डीजल दो दिनों में 12-12 रुपये सस्ते हो गए हैं।
विज्ञापन
गोरखपुर में पेट्रोल-डीजल का रेट। - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय उत्पाद शुल्क में कटौती और डीजल-पेट्रोल के दाम कम होने का बड़ा फायदा जनता को मिला है। इसपर गोरखपुर वासियों ने खुशी भी जताई है। उनका कहना है कि डीजल-पेट्रोल का दाम कम होने से महंगाई नियंत्रित होगी। खेती-किसानी में परेशानी नहीं आएगी। केंद्र सरकार के फैसले के बाद गोरखपुर शहर में पेट्रोल-डीजल दो दिनों में 12-12 रुपये सस्ते हो गए हैं। गोरखपुर में पेट्रोल 95.36 रुपये और डीजल 86.88 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है।

विज्ञापन


प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। वहीं सरकार ने अब एक्साइज ड्यूटी हटा दी है, जिससे तेल सस्ता हो गया है।

इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें