सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आज आज पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। गोरखपुर जिले में शनिवार को इनके दामों में घटोत्तरी दर्ज की गई है। ऐसे में उपभोक्ताओं को काफी राहत मिली है।
गोरखपुर शहर में शनिवार को पेट्रोल 95.40 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं डीजल 86.92 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। पेट्रोल के दाम में 0.23 पैसे की कटौती हुई है। वहीं डीजल के दाम में 0.22 पैसे कम हुए हैं।
पिछले सप्ताह आम आदमी को राहत देते हुए तेल के दामों में बड़ी गिरावट की गई थी। इससे पहले कई गोरखपुर में पेट्रोल के दाम 100 रुपये से ऊपर पहुंच चुके थे। रोजाना बढ़ते पेट्रोल-डीजल के दाम आम आदमी की आमदनी पर असर डाल रहे थे।
प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। वहीं सरकार ने अब एक्साइज ड्यूटी हटा दी है, जिससे तेल सस्ता हो गया है।
इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।