फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Petrol-Diesel Excise Duty Cut: आटा-दाल के दाम भी होंगे कम, व्यापारी बोले-पेट्रोल डीजल के दाम घटने से मिलेगी राहत

Sun, 22 May 2022 07:53 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

व्यापारियों ने कहा कि महंगाई नियंत्रित होगी, फुटकर उत्पादों के दाम कम होंगे। उम्मीद है कि इनका असर राशन, कपड़े, फल व अन्य सामग्रियों पर पड़ेगा। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पेट्रोल-डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी कम तिए जाने को व्यापारियों ने बड़ी राहत बताया है। गोरखपुर में पेट्रोल का दाम 96.80 और डीजल के दाम 89.98 रुपये हो गया है। व्यापारियों ने कहा कि महंगाई नियंत्रित होगी, फुटकर उत्पादों के दाम कम होंगे। उम्मीद है कि इनका असर राशन, कपड़े, फल व अन्य सामग्रियों पर पड़ेगा। 
विज्ञापन


आम लोगों के हित में बड़ा फैसला
पेट्रोल व डीजल लोगों की प्रतिदिन की जरूरत का एक उत्पाद है। इस पर सरकार का नियंत्रण बना रहेगा, तो सामान्य लोगों को काफी राहत मिलेगी। फैसला आम लोगों के हित का है। -राजेश नेभानी, अध्यक्ष चेंबर ऑफ टेक्सटाइल्स

 दाम घटने से मिलेगी बड़ी राहत
पेट्रोल एवं डीजल के दामों में राहत देकर सरकार ने आम लोगों के हित का ख्याल रखा है। सरकार के सभी फैसले जनहित में हैं, सिर्फ पेट्रोल व डीजल के बढ़े़ दामों से लोगों को मुश्किल हो रही थी। -सत्य प्रकाश सिंह, मुन्ना वरिष्ठ व्यापारी नेता
विज्ञापन


आमजन के दी बड़ा राहत
केंद्र सरकार ने ऐतिहासिक फैसला करते हुए पेट्रोल और डीजल के दामों में एक्साइज ड्यूटी घटाकर आमजन को राहत दी है। उज्जवला योजना के लाभार्थी को 200 रुपये का अनुदान देकर आमजन को राहत देने का कार्य भी किया है।-मदन लाल अग्रहरि, जिलाध्यक्ष उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें