फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: हाउस टैक्स बढ़ने से लोग हैरान, पार्षद परेशान, बोर्ड बैठक में उठेगा मुद्दा

Mon, 05 Sep 2022 02:39 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

सूर्यविहार कॉलोनी की रहने वाली नीता पांडेय ईडब्ल्यूएस मकान में रहती हैं। उनके मकान का जितना एरिया है, उससे छह गुना अधिक एरिया दिखाकर कर निर्धारण कर दिया गया है।
विज्ञापन
गोरखपुर नगर निगम। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जीआईसी सर्वे के आधार पर बढे़ हाउस टैक्स की वजह से शहर के हजारों की संख्या में लोगों के मकानों का टैक्स बढ़ गया है। नगर निगम की ओर से 40 हजार से ज्यादा लोगों को बढ़े हुए टैक्स का नोटिस भेज दिया गया है।

विज्ञापन


साथ ही आपत्ति के लिए महीने भर का समय भी दिया गया है। छह से 10 गुना तक बढ़े हुए टैक्स से लोग हैरान हैं। सबसे ज्यादा परेशानी पार्षदों की बढ़ गई है, क्योंकि वार्ड के लोग बढ़े हुए टैक्स का मसला लेकर उन्हीं के पास आ रहे हैं।

नगर निगम के 80 वार्डों में से करीब 47 वार्ड में जीआईएस सर्वे हो चुका है। इसमें नये मकान और पुराने मकान के बढ़े हुए एरिया को लेकर सर्वे हुआ है। इसी को आधार बनाकर मकान मालिकों को नोटिस दिया जा रहा है। सूर्यविहार कॉलोनी की रहने वाली नीता पांडेय ईडब्ल्यूएस मकान में रहती हैं। उनके मकान का जितना एरिया है, उससे छह गुना अधिक एरिया दिखाकर कर निर्धारण कर दिया गया है।
विज्ञापन


मामले को उपसभापति ऋषि मोहन वर्मा ने नगर आयुक्त के समक्ष भेजा है। ऋषि मोहन वर्मा का कहना है कि जीआईएस सर्वे के बाद निर्धारित टैक्स को लेकर काफी संख्या में लोगों में नाराजगी है। इस संबंध में मेयर को भी अवगत करा दिया गया है।

उपनगर आयुक्त संजय शुक्ला ने कहा कि नोटिस के पीछे मंशा यही है कि किसी का गलत हाउस टैक्स नहीं लगे। लोग बिना भय के नोटिस मिलने के 30 दिन के अंदर आपत्ति करें। उनके आपत्ति का तत्काल निस्तारण कर हाउस टैक्स ठीक कराया जाएगा।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें