फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलभराव की समस्या: ट्रैक्टर से जा रहे ऑफिस-स्कूल, डेढ़ महीने से झेल रहे जलभराव की समस्या

Thu, 23 Sep 2021 11:47 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

वार्ड नंबर तीन के विद्यानगर, कृष्णा नगर, प्रेम नगर मोहल्ले में डेढ़ महीने से जलभराव।  
विज्ञापन
जलभराव के बीच ट्रैक्टर से जाता परिवार। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में डेढ़ महीने से जलभराव की समस्या से जूझ रहे नगर निगम के वार्ड संख्या तीन के लोग आवागमन के लिए अब ट्रैक्टर का सहारा लेने के लिए मजबूर हैं। विद्यानगर, कृष्णा नगर, प्रेम नगर मोहल्ले को इस साल की बारिश ने तालाब बना दिया है। कहीं घुटने भर तो कहीं कमर भर पानी भरा है। विद्यानगर में मकान बनवाकर रह रहे श्याम दत्त पांडेय का कहना है कि शहर में घर बनवा कर पछता रहा हूं। कॉलोनी में कमर भर पानी लग गया तो ड्यूटी जाने में दिक्कत होने लगी। अब गांव से ट्रैक्टर ले आया हूं और इसी से ड्यूटी जा रहा हूं। इसी से बच्चों को स्कूल भी पहुंचाता हूं। कॉलोनी के अगल-बगल के लोगों ने भी मदद की गुहार लगाई। इसके बाद पांच ट्रैक्टरों का इंतजाम किया गया। अभिषेक पांडेय, अग्निवेश, अर्चना पांडेय, हेमंत आदि ने बताया कि घर से निकलना दुश्वार हो गया है।
विज्ञापन


इन कॉलोनियों से जलभराव दूर करने के लिए नगर निगम ने पिछले दिनों एक कच्चा नाला खुदवाया है। उससे पानी बहुत धीमी गति से निकल रहा है। इसी बीच बारिश हो जाती है तो पानी फिर भर जाता है। नगर निगम ने पंपिंग सेट भी लगाए हैं, लेकिन वे भी कारगर नहीं सिद्ध हो रहे हैं। इसकी वजह यह है कि इन कॉलोनियों से जलनिकासी की कोई व्यवस्था ही नहीं है। निचला इलाका है। आसपास भी जलभराव की स्थिति है।
 
नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने बताया कि जलनिकासी के समुचित उपाय किए जा रहे हैं। कच्चा नाला खोदकर पानी निकाला जा रहा है। पंपिंग सेट भी लगाए गए हैं। बारिश नहीं हुई तो चार दिनों में पानी निकल जाएगा। निचला इलाका होने की वजह से दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें