फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: जिस शख्स का होने जा रहा था पोस्टमार्टम, वह चौराहे पर पी रहा था चाय

Fri, 19 Feb 2021 07:54 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक अजब-गजब खबर सामने आई है। यहां सलेमपुर कोतवाली पुलिस ने सीएचसी में इलाज के दौरान मरे व्यक्ति की पहचान कराने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जिसके शव का पुलिस ने पंचनामा कराया था, वह अपने गांव के चौराहे पर चाय पीते मिला।

विज्ञापन


लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। कोतवाल ने शव लेकर पोस्टमार्टम कराने गए दोनों सिपाहियों को बताया और पोस्टमार्टम रोकने का निर्देश दिया। इसके बाद लावारिस शव को मुर्दा घर में रखा गया। अब पुलिस शव की सही पहचान करने में जुटी हुई है।

सलेमपुर कस्बा स्थित सीएचसी में इलाज के दौरान शुक्रवार को 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। कुछ लोगों ने इसकी सूचना मईल थाना क्षेत्र के श्री नगर गांव में पहुंचा दी। काफी संख्या में लोग पूर्व प्रधान के साथ सीएचसी पहुंचे। मृतक की पहचान श्रीनगर गांव निवासी फुलेअसर राजभर उर्फ भेड़ा (55) के रूप में की। लोगों ने मृतक व्यक्ति के बारे पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


 

Trending Videos
विज्ञापन

पिता के जिंदा होने की सूचना पर बेटा पहुंचा गांव

कोतवाली के दारोगा अनिल सिंह और दो सिपाही मौके पर पहुंचे और शव की पहचान कराने के बाद पंचानामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शाम को पोस्टमार्टम की तैयारी की जा रही थी इसी बीच गांव के लोगों ने सूचना दी कि फुलेसर गांव के चौराहे पर चाय पी रहा है। यह सुनते ही पुलिस के होश उड़ गए और शव का पोस्टमार्टम तुरंत रोकवा दिया। इस घटना के बाद इलाके में चर्चा शुरू हो गई।

जब पुलिस ने मृतक के बारे में सूचना दी तो उसका बेटा मौके पर पहुंचा और शव से लिपटकर रोने लगा। जब गांव से पिता के जिंदा होने की खबर मिली तो बेटे शव को छोड़ कर गांव पहुंचा। जहां पर अपने पिता को जिंदा पाया। इसके बाद बेटा पहचान करने के बारे में पुलिस को बताया कि रोते-बिलखते होने के कारण सही से पहचान नहीं कर पाया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें