फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहूलियत: बस में डेबिट व क्रेडिट कार्ड से भी हो जाएगा भुगतान, यात्रियों को मिलेगी खास सुविधा

Thu, 11 Nov 2021 02:33 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

परिवहन निगम ने शुरू की कैशलेस व्यवस्था की तैयारी, मशीनों के लिए शुरू हुई टेंडर की प्रकिया

 
विज्ञापन
गोरखपुर रोडवेज। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर रोडवेज से सफर के दौरान अब जेब में पैसे लेकर चलने की जरूरत नहीं पड़ेगी। डेबिट या क्रेडिट कार्ड से भी रोडवेज की बसों के किराये का ऑनलाइन भुगतान हो जाएगा। यात्रियों की सहूलियत के लिए परिवहन निगम कैशलेस व्यवस्था शुरू करने की योजना तैयार की है। इसके लिए परिचालकों को एंड्रायड ई टिकट मशीनें दी जाएंगी। मशीनों के लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन


एंड्रायड ई टिकट मशीनों से किराये का ऑनलाइन भुगतान तो होगा ही, पलक झपकते टिकट भी बुक हो जाएगा। मैनुअल टिकट से मुक्ति मिलेगी। हालांकि, परिचालक इलेक्ट्रानिक टिकट मशीन लेकर ही चलते हैं। लेकिन 70 से 80 फीसदी मशीनें खराब हो गई हैं। मशीनों की मरम्मत करने वाली संस्था फरार हो गई है।

ऐसे में परिचालकों और यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। परिचालकों को मैनुअल टिकट बनाना पड़ रहा है। इसके चलते अक्सर बसें लेट हो जाती हैं। लोगों की मुश्किलों को संज्ञान में लेते हुए शासन ने परिचालकों को नई एंड्रायड ई टिकट मशीन देने की योजना तैयार की है।
विज्ञापन


इससे रोडवेजकर्मियों का कार्य आसान तो होगा ही, यात्रियों को सहूलियत मिलने के साथ सिस्टम में पारदर्शिता आएगी। रास्ते में पैसे के लेन-देन को लेकर आए दिन होने वाली झंझटों से भी छुटकारा मिलेगा।

परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक पीके तिवारी ने कहा कि परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक की ओर से इस आशय का दिशा-निर्देश मिला है। सफर में यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के उद्देश्य से परिचालकों को आधुनिक ई-टिकट मशीनें उपलब्ध कराई जाएंगी। मशीनों के लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू हो गई। यात्री डेबिट और क्रेडिट कार्ड से भी किराये का भुगतान कर सकेंगे। टिकटों की बुकिंग भी आसान हो जाएगी।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें