फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona in Gorakhpur: गोरखपुर में सात कोरोना मरीजों ने गंवाई जान, 296 नए पॉजिटिव मिले

Sun, 13 Sep 2020 09:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में शनिवार को संक्रमितों की संख्या फिर 296 पर पहुंच गई और सात मरीजों की मौत हो गई। जबकि शुक्रवार को केवल 179 कोरोना संक्रमित मिले थे। अब जिले में संक्रमितों का आंकड़ा 12690 पर पहुंच गया है। इनमें 9444 लोग ठीक हो चुके हैं। जबकि मौत का आंकड़ा 158 हो गया है। कुल एक्टिव केस 3088 हैं।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बीआरडी मेडिकल कॉलेज में एक डॉक्टर समेत दो कर्मी संक्रमित मिले हैं। पिछले चार दिनों में लगातार एम्स में मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। एम्स के एक, सीएसी सरदारनगर और बेलघाट के एक-एक स्वास्थ्य कर्मी, सिविल कोर्ट के तीन, एलआईसी कार्यालय तुर्कमानपुर में तीन, गैलेंट के तीन कर्मी पॉजिटिव पाए गए हैं।

इसके अलावा, सीएमओ कार्यालय, बिछिया कॉलोनी, रेलवे अस्पताल के कर्मी, बिग बाजार मोहद्दीपुर के भी तीन कर्मी पहली बार संक्रमित मिले हैं। वहीं, बिछिया में एक ही परिवार के दो लोग, मोहद्दीपुर में एक ही परिवार के दो लोग, बनसहिया में एक ही परिवार के तीन लोग, इंदिरा नगर में एक ही परिवार के छह लोग, बेतियाहाता में एक ही परिवार के दो लोग, बेतियाहाता आजाद नगर में एक ही परिवार के दो लोग, झरना टोला में एक ही परिवार के तीन लोग संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ श्रीकांत तिवारी ने बताया कि संक्रमित के परिजनों की जांच कराई जाएगी। साथ ही उनके संपर्क में आने वाले लोगों की तलाश की जाएगी।

विज्ञापन

गोरखनाथ थाना क्षेत्र में मिले सर्वाधिक 47 मरीज

शहरी क्षेत्र में 174 नए मरीज मिले हैं। इनमें सर्वाधिक 47 मरीज गोरखनाथ थाना क्षेत्र के हैं। इनके अलावा शाहपुर 34, कैंट 44, कोतवाली 22, रामगढ़ताल 20, गुलहरिया पांच, राजघाट 11, तिवारीपुर में एक मरीज मिले हैं। वही, ग्रामीण क्षेत्र में बड़हलगंज चार, बेलघाट, पाली, उरुवा, जंगल कौड़िया, में दो-दो, कैंपियरगंज, सहजनवां में पांच-पांच, भटहट एक, चगरांवा 26, गगहा चार, खोराबार नौ, पिपराइच सात, पिपरौली चार, सहनवां पांच, सरदारनगर में आठ मरीज मिले हैं। इनके अलावा 41 ऐसे मरीज हैं, जो अलग-अलग थाना क्षेत्रों के हैं।

सात मरने वालों में एक को छोड़ बाकी की उम्र 55 से अधिक
संक्रमितों के मौत के आंकड़े लगातार बढ़ते जा रहे हैं। 24 घंटे में सात संक्रमितों की मौत हुई है। शाहपुर थाना क्षेत्र के शिवपुरी कॉलोनी निवासी 72 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हुई हैं। इनके अलावा जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष आनंद राय की मौत भी कोरोना से हुई है। रामगढ़ ताल थाना क्षेत्र के इंद्रा नगर निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत बीआरडी में शुक्रवार देर रात हुई है। शाहपुर थाना क्षेत्र के इंद्रप्रस्थ कॉलोनी निवासी 85 वर्षीय बुजुर्ग की मौत शनिवार सुबह बीआरडी में हुई है।

गोरखनाथ क्षेत्र के रामनगर निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत शनिवार शाम में हुई है। कुशीनगर के अहिरौली निवासी 44 वर्षीय युवक की मौत शनिवार सुबह बीआरडी में हुई है। बिहार के गोपालगंज की रहने वाली 66 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत शनिवार सुबह हुई है। गौरतलब है कि मरने वालों में एक कुशीनगर जिले का युवक है और एक बिहार की बुजुर्ग महिला हैं। जिले के तीन मौत को पोर्टल पर दर्ज नहीं किया गया है इसलिए उन्हें रिकार्ड में शामिल नहीं किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें