इसके बाद अधिकारियों को गोला से बड़हलगंज के रूट पर बड़हलगंज के करीब जमीनें दिखाई गईं। यह जमीन सहजनवां-दोहरीघाट के पास बनने वाले नई रेल लाइन के करीब है। जबकि सीमेंट फैक्टरी लगाने के लिए अधिकारियों को ऐसी ही जमीन चाहिए, जहां रेलवे की रैक साइडिंग के लिए भी एक किमी की जगह मिल जाए। इस लिहाज से भी जमीन पसंद आई है। निरीक्षण करने वाले अधिकारी अब अपनी रिपोर्ट तैयार कर समूह के मुख्यालय को भेजेंगे। इसके बाद कंपनी अपनी मुहर लगाएगी।
इसे भी पढ़ें: बदल रहा है गोरखपुर: NER की तीसरी लाइन तैयार, आज 110 किमी होगी ट्रेन की रफ्तार
डीएम कृष्णा करुणेश ने कहा कि अदाणी समूह के अधिकारियों को बड़हलगंज-गोला रूट पर जमीन दिखाई गई है, जो उन्हें पसंद भी आई है। यहां जमीन की कीमत 25-30 लाख रुपये एकड़ है। इसके पहले धुरियापार में जमीन दिखाई गई थी। लेकिन वहां किसान 50 लाख रुपये एकड़ पर जमीन देना चाहते थे। दूसरे, रैक स्लाइडिंग की भी दिक्कत आ रही थी। अब अदाणी समूह को निर्णय लेना है। सीमेंट फैक्टरी में लगाने के लिए उन्हें पूरा सहयोग किया जाएगा।
गीडा सीईओ पवन अग्रवाल ने कहा कि अडानी समूह की ओर से सीमेंट फैक्टरी लगाने के लिए करीब 70 एकड़ जमीन की मांग की गई थी। दो-तीन जगहों पर जमीन इस समूह के अधिकारियों को दिखाई गई है। अगर कंपनी यहां निवेश करती है तो उन्हें हर स्तर पर सहयोग किया जाएगा।