फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल रही मासूम अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आकर घायल, ट्रैक्टर ले जाने पर पुलिस पर किया पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन
खेल रही मासूम अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आकर घायल, ट्रैक्टर ले जाने पर पुलिस पर किया पथराव
विज्ञापन

- पुलिस ने युवक को पीटा, मासूम की बहन को तमाचा जड़ा, कई थानों की फोर्स बुलाई गई
संवाद न्यूज एजेंसी
खडडा (कुशीनगर) थाना क्षेत्र के करदह बनिया टोली गाँव में बुधवार की रात अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आने से घर के बाहर खेल रही डेढ़ वर्षीय अदिति गंभीर रूप से घायल हो गई। चालक ट्रैक्टर-ट्राली घटनास्थल पर छोड़कर भाग गया। बाद में ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में लेने पहुंची पुलिस से बच्ची के परिजनों और ग्रामीणों की झड़प हो गई। परिजनों ने मुआवजा की मांग करते हुए ट्रैक्टर-ट्राली को ले जाने से रोक दिया। पुलिस के बल प्रयोग करने पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। देर रात मौके पर पहुचे विधायक ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया ।
जानकारी के मुताबिक खड्डा थानाक्षेत्र के ग्रामसभा करदह बनिया टोली में दुर्घटना के बाद पुलिस ने अदिति को तुर्कहां सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उधर पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में लेने की कोशिश की तो परिजनों ने ट्रैक्टर ट्राली को ले जाने से रोक कर मुआवजा व न्याय पर अड़ गये । मामला तब बढ़ गया जब विवाद के बीच किसी ने पुलिस पर पत्थर फेंक दिया। इसके बाद पुलिस ने भी हल्का बल प्रयोग कर ग्रामीणों को खदेड़ दिया। इससे अफरा तफरी मच गयी। ग्रामीणों के मुताबिक पुलिस वालो ने घायल बच्ची की बड़ी बहन सीमा को तमाचा जड़ दिया। इसका विरोध करने पर श्रवण नाम के युवक को पिटाई कर दी। इसके बाद ग्रामीण उग्र हुए तो कई थानों की फोर्स मौके पर बुला ली गई। हनुमानगंज, नेबुआ नौरगिया आदि थाने की फोर्स पहुँची। बाद मे सीओ खडडा संदीप वर्मा भी पहुँच गये। फिर किसी तरह पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में लिया और थाने लौट गई ।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोषी पुलिस वाले बख्शे नहीं जाएंगे
देर रात विधायक विवेकानन्द पांडेय भी पहुँच गये। आक्रोशित ग्रामीण पुलिस वालों के बल प्रयोग और गाली-गलौज की शिकायत करने लगे। इसके बाद विधायक ने लोगों को समझाबुझाकर शांत कराया। विधायक ने कहा मामले की जांच कराई जाएगी, दोषी पुलिस वाले बख्शे नहीं जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें