फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना अलर्ट: गोरखपुर रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर गैर राज्यों से आने वाले यात्रियों की फिर से होगी जांच

Mon, 19 Jul 2021 09:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले को देखते हुए विभाग अलर्ट। मुंबई से आने वाले लोगों में मिला था संक्रमण।
विज्ञापन
गोरखपुर रेलवे स्टेशन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के कई राज्यों में एक बार फिर कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। ऐसे में गोरखपुर जिले में भी विभाग की मुश्किलें बढ़ गईं हैं। स्वास्थ्य विभाग ने गैर राज्यों से आने वाले लोगों की जांच बढ़ाने के लिए रेलवे स्टेशन व एयरपोर्ट पर कोरोना की जांच करने वाली टीमों को फिर से सक्रिय कर दिया है।

 

जानकारी के मुताबिक, कोरोना मरीजों की संख्या 15 मार्च को शून्य थी। लेकिन इसके बाद यह संख्या बढ़ी तो कोरोना का भयावह रूप दिखने लगा। पंचायत चुनाव और होली के बीच जब लोगों की जिले में आवाजाही बढ़ी तो अप्रैल और मई में हर दिन एक हजार के आसपास केस मिलने लगे थे।

बेड के लिए मारा-मारी थी। इस बीच एक बार गैर राज्यों से आने वालों की संख्या बढ़ रही है। साथ ही मुंबई से आने वाले लोग भी पॉजिटिव मिल रहे हैं। ऐसे में विभाग ने शासन के निर्देश पर एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन पर जांच टीमों को पुन सक्रिय कर दिया है।

विज्ञापन

जांच प्रभारी डॉ एके सिंह ने बताया कि दूसरी लहर में बस स्टेशन पर जांच के लिए केंद्र बनाए गए थे। लेकिन स्टेशन पर दिक्कत यह थी कि यात्री सड़क पर उतरकर चले जाते थे। केंद्र पर कोई भी जांच के लिए नहीं आता था। इस बार बूथ बनाने के बाद कुछ स्वास्थ्य कर्मियों को जांच के लिए लगाया जाएगा। सीएमओ डॉ सुधाकर पांडेय ने बताया कि बाहर से आने वाले यात्रियों की जांच का निर्देश दिया गया है।


मुंबई से आने वाले लोगों में मिला था संक्रमण
रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर पिछले एक सप्ताह से कोई भी कोरोना पॉजिटिव नहीं मिला है। एक सप्ताह पूर्व कुशीनगर के दो, देवरिया और बिहार के एक-एक युवक कोरोना पॉजिटिव मिले थे। यह लोग मुंबई से आए थे। इन मरीजों में कोई लक्षण नहीं था। दवा देकर होम आइसोलेट की सलाह दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें