- चार दिन तक प्रभावित रहेगा ट्रेनों का संचालन
गोरखपुर। गोरखपुर कैंट-उनौला के बीच दोहरीकरण कार्य के चलते सोमवार से कई सवारी ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो गया है। अलग-अलग तिथियों में सवारी ट्रेनें चार सितंबर तक निरस्त रहेंगी। वहीं, कई मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा। इसके चलते गोरखपुर, देवरिया, बस्ती और गोंडा में कुछ ट्रेनों के ठहराव भी प्रभावित होंगे।
निरस्त रहेंगी ये ट्रेनें
- 31 अगस्त से तीन सितंबर तक 55095 नरकटियागंज-गोरखपुर कैंट सवारी ट्रेन निरस्त रहेगी।
- 31 अगस्त से चार सितंबर तक 55036 गोरखपुर कैंट-सीवान और 55035 सीवान-गोरखपुर कैंट सवारी ट्रेन निरस्त रहेगी।
- एक से तीन सितंबर तक 55055 छपरा-नकहा जंगल और 55056 गोरखपुर-छपरा सवारी ट्रेन भी निरस्त रहेगी।
- एक से चार सितंबर तक 55097 नरकटियागंज-गोरखपुर कैंट सवारी ट्रेन नहीं चलेगी।
- 31 अगस्त से तीन सितंबर तक 55098 गोरखपुर कैंट-नरकटियागंज सवारी ट्रेन निरस्त रहेगी।
एक्सप्रेस ट्रेनों का बदला मार्ग
- एक और दो सितंबर को 15212 अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रेस लखनऊ-बाराबंकी-वाराणसी-छपरा ग्रामीण-मुजफ्फरपुर के रास्ते चलेगी।
- एक सितंबर को 14674 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस बाराबंकी-अयोध्या कैंट-वाराणसी-भटनी-मऊ के रास्ते चलेगी।
- दो और तीन सितंबर को 14673 जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस भटनी-मऊ-वाराणसी जंक्शन-अयोध्या कैंट-बाराबंकी के रास्ते चलेगी।
- दो सितंबर को 13019 हावड़ा-काठगोदाम एक्सप्रेस छपरा-वाराणसी जंक्शन-अयोध्या कैंट-बाराबंकी के रास्ते चलेगी।
कुछ ट्रेनें देरी से चलेंगी
- 31 अगस्त से दो सितंबर तक 55040 बढ़नी-नरकटियागंज सवारी ट्रेन बढ़नी से चार घंटे पुनर्निर्धारित होकर चलेगी। तीन सितंबर को यह ट्रेन सात घंटे देरी से चलेगी।
- तीन सितंबर को 55048 गोरखपुर कैंट-नरकटियागंज सवारी ट्रेन गोरखपुर कैंट के बजाय गोरखपुर जंक्शन से दो घंटे देरी से चलेगी। दो और तीन सितंबर को 55096 गोरखपुर कैंट-नरकटियागंज सवारी ट्रेन गोरखपुर जंक्शन से एक घंटे देरी से चलेगी।
चार सितंबर से सामान्य होगा संचालन
गोरखपुर कैंट-उनौला के बीच नई दोहरी रेल लाइन के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य पूरा होने के बाद चार सितंबर से ट्रेनों का संचालन सामान्य होने की उम्मीद है। दोहरी रेल लाइन शुरू होने से गोरखपुर से पिपराइच तक रेलखंड की क्षमता बढ़ जाएगी।