फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मां सरस्वती की वीणा जैसा दिखेगा विश्वविद्यालय चौराहा

Tue, 01 Sep 2026 02:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
- सात प्रमुख चौराहों की बदलेगी सूरत, अलग-अलग थीम पर होगा सुंदरीकरण
- यातायात तिराहे पर डॉ. राजेंद्र प्रसाद और शास्त्री चौक पर लगेगी प्रतिमा
- मोहद्दीपुर चौराहे को हवाई जहाज के उड़ान भरने जैसा दिया जाएगा स्वरूप



गोरखपुर। शहर के सात प्रमुख चौराहों की सूरत बदलने की तैयारी शुरू हो गई है। विश्वविद्यालय चौराहे को मां सरस्वती की वीणा जैसा आकर्षक स्वरूप दिया जाएगा। करीब 1.58 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस चौराहे की बैरिकेडिंग कर काम शुरू कर दिया गया है। चौराहों को अलग-अलग थीम पर विकसित कर शहर की पहचान से जोड़ने की योजना है।

यातायात तिराहे पर डॉ. राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा स्थापित कर चौराहे का सुंदरीकरण किया जाएगा। इस पर करीब 1.82 करोड़ रुपये खर्च होंगे। स्पोर्ट्स कॉलेज चौराहे का काम पहले ही शुरू हो चुका है। 2.68 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस चौराहे पर खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने वाले प्रतीक चिन्ह लगाए जाएंगे। कुनराघाट स्थित गौतम गुरुंग तिराहे का विकास करीब 1.87 करोड़ रुपये से किया जाएगा। महाराणा प्रताप चौक तिराहे पर महाराणा प्रताप की प्रतिमा के साथ हरियाली विकसित की जाएगी। शास्त्री चौक पर लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा और स्मारक लगाकर चौराहे को आकर्षक बनाया जाएगा। मोहद्दीपुर चौराहे को हवाई जहाज के उड़ान भरने जैसा स्वरूप देने की योजना है। इससे आगे एयरपोर्ट होने का आभास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम के मुख्य अभियंता अमित शर्मा ने बताया कि कई चौराहों पर काम शुरू हो गया है। कुछ की डिजाइन तैयार है जबकि कुछ चौराहों की डिजाइन में बदलाव पर भी विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें