गोरखपुर शहर से निरस्त पर्चे : निर्दल नवल किशोर नथानी, मेवालाल, राशिद, राकेश कुमार निषाद, सरवर पार्टी के सरवर अली, कुमारी सीमा, भारतीय सर्वजन पार्टी के अरुण बच्चन, निर्दल सूरज कुमार, रामवृक्ष, राष्ट्रवादी विकास पार्टी के धर्मेंद्र कुमार श्रीवास्तव।
वैध पर्चे : भाजपा के योगी आदित्यनाथ, बसपा के ख्वाजा शमसुद्दीन, कांग्रेस की चेतना पांडेय, सपा की सुभावती, आम आदमी पार्टी के विजय कुमार श्रीवास्तव, अनारक्षित समाज पार्टी के अजय शंकर श्रीवास्तव, आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के चंद्रशेखर, जनता रक्षक पार्टी के जसकरन राज, भारतीय जन जागृति पार्टी के युवराज शर्मा, राइट टू रिकाल पार्टी के रामदवन मौर्य, निर्दल राशिद, सूरज कुमार यादव, संत धर्मवीर चोटीवाला।
गोरखपुर ग्रामीण से निरस्त पर्चे : निर्दल सत्यम शुक्ला, अपना दल यूनाइटेड पार्टी की कौशिल्या देवी, जन अभियान पार्टी के मो. मिनहतुल्लाह, निर्दल डा. हरिराम, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के रूदल।
वैध पर्चे : भाजपा के विपिन, सपा के विजय बहादुर यादव, बसपा के दारा सिंह निषाद, कांग्रेस के देवेंद्र, एआईएमआईएम के मो. इस्लाम, निर्दल बिन्दु, पीस पार्टी के हिफाजुर्रहमान अजमल अंसारी, निर्दल घनश्याम निषाद, बहुजन मुक्ति पार्टी के डॉ. श्रीनरायण विश्वकर्मा, राष्ट्रीय महान गणतंत्र पार्टी के गौतम, निर्दल विशाल कुमार, सर्वोदय भारत पार्टी के स्वामी डॉ. विनय, मौलिक अधिकार पार्टी के हरिसेवक, निर्दल घनश्याम निषाद, राष्ट्रवादी पार्टी ऑफ इंडिया के प्रमोद, आम आदमी पार्टी के वैभव शाही, भारतीय अपना समाज पार्टी की पूनम सिंह।
सहजनवां से निरस्त पर्चे : समाजवादी पार्टी के नाम पर पर्चा भरने वाले संजय, सम्यक पार्टी के राजेंद्र प्रसाद, मूल निवासी समाज पार्टी के दीपकराज, जन अधिकार पार्टी के दिलीप मौर्य।
वैध पर्चे : भाजपा के प्रदीप शुक्ला, सपा के यशपाल सिंह रावत, बसपा के सुधीर सिंह, कांग्रेस के मनोज, आम आदमी पार्टी के विजय आनंद उपाध्याय, निर्दल अंजू सिंह, राकेश शुक्ला, श्री कृष्णा, विकासशील इंसान पार्टी के मनोज कुमार, भारतीय अपना समाज पार्टी के राकेश दुबे, बहुजन मुक्ति पार्टी के रमाकांत, निर्दल प्रशांत, लोक जनशक्ति पार्टी (रमाविलास) के प्रशांत राम त्रिपाठी, शिव सेना के प्रह्लाद सिंह, निर्दल सुरजीत सिंह।
खजनी (सुरक्षित) से वैध पर्चे : भाजपा के श्रीराम चौहान, सपा की रूपावती, बसपा के विद्यासागर, कांग्रेस की रजनी, आम आदमी पार्टी के दीनबंधु, बहुजन मुक्ति पार्टी की अमिता भारती, निर्दल शैलेश कुमार, आदिम भारतीय दल के गौरी शंकर, जन अधिकार पार्टी के रमेश चंद्र, भारतीय तीसरा विकल्प पार्टी के राजकुमार, निर्दल ऋषिकपूर।
बांसगांव (सुरक्षित) से वैध पर्चे : सपा के डॉ. संजय कुमार, भाजपा के विमलेश पासवान, बसपा के रामनयन आजाद, कांग्रेस की पूनम, राष्ट्रवादी पार्टी ऑफ इंडिया के मुरली, जन अधिकार पार्टी के रूदल, आम आदमी पार्टी के लालवचन, विकासशील इंसान पार्टी के विजय, निर्दल श्रवण।
चौरीचौरा से निरस्त पर्चे : निर्दल बृजेश्वर कुमार, रामनेत विश्वकर्मा, सुमन मौर्य, मनीष सिंह व राजेश।
वैध पर्चे : कांग्रेस के जितेंद्र, सपा के बृजेश चंद्र लाल, बसपा के वीरेंद्र, भाजपा के सरवन कुमार निषाद, आम आदमी पार्टी के अखिलेश, जन अधिकार पार्टी के रमेश प्रसाद, विकासशील इंसान पार्टी के रामनाथ, सत्य बहुमत पार्टी के राहुल, मेरा अधिकार राष्ट्रीय दल के सोनू राय, आम जनता पार्टी इंडिया के संजय कुमार शर्मा, निर्दल अजय कुमार सिंह, प्रशांत सिंह, राकेश एवं राधिका।
चिल्लूपार से निरस्त पर्चे : निर्दल अरविंद।
वैध पर्चे : बसपा के राजेंद्र सिंह उर्फ पहलवान सिंह, भाजपा के राजेश त्रिपाठी, सपा के विनय शंकर तिवारी, कांग्रेस की सोनिया शुक्ला, भारतीय अपना समाज पार्टी के चिंतामणि पांडेय, आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की पूनम गुप्ता, जन अधिकार पार्टी के रवींद्र, राष्ट्रीय जनतांत्रिक भारत विकास पार्टी के सुभाष चंद्र दुबे गोरखपुरी, आम आदमी पार्टी के सूरज कुमार व निर्दल आलोक कुमार गुप्ता।
नाम वापसी कल
अब 16 फरवरी को नाम वापस लिए जा सकेंगे। उसी दिन शाम को यह तय हो जाएगा कि किस विधानसभा क्षेत्र से कितने प्रत्याशी चुनाव मैदान में डटे रहेंगे। शाम को प्रतीक चिह्नों का आवंटन भी होगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी विजय किरन आनंद ने बताया कि जिनके पर्चों अधूरे या गलत थे, उन्हीं का नामांकन पत्र निरस्त किया गया है। जांच में पूरी पारदर्शिता बरती गई है। सभी विधानसभा क्षेत्रों से संबंधित सामान्य प्रेक्षक की मौजूदगी में नामांकन पत्रों की जांच की गई है।