फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: नमकीन फैक्ट्री के गेट पर टैंकर में आग से अफरा-तफरी, ड्राइवर की समझदारी से टला बड़ा हादसा

Mon, 03 Jan 2022 01:17 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

गोरखनाथ इलाके में दस नंबर बोरिंग के पास नमकीन फैक्ट्री में कानपुर से फूड ऑयल लेकर आए टैंकर में आग लग गई। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी वहीं ड्राइवर ने फूड ऑयल का ढक्कन खोल दिया।
विज्ञापन
इसी टैंकर में लगी थी आग। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर शहर के गोरखनाथ इलाके के दस नंबर बोरिंग के पास नमकीन फैक्ट्री के गेट पर फूड ऑयल के एक टैंकर में रविवार की दोपहर में आग लग गई। आग देख वहां पर अफरा तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। ट्रैंकर ड्राइवर ने भी सूझबूझ का परिचय देते हुए टैंकर का ढक्कन खोल दिया जिससे टैंकर में किसी तरह के विस्फोट की घटना रोकी जा सके। काफी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। शुरुआती जांच में आग की वजह टैंकर में हुई शार्ट सर्किट बताई जा रही है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, गोरखनाथ इलाके में दस नंबर बोरिंग के पास नमकीन फैक्ट्री है। फैक्ट्री में कानपुर से फूड ऑयल लेकर एक टैंकर रविवार की दोपहर में पहुंचा था। गेट पर ही टैंकर चालक विजय कुमार ने गाड़ी खड़ी की उसी दौरान अचानक टैंकर के पहियों में आ लग गई। टैंकर में आग की सूचना पर अफरातफरी मच गई।

स्थानीय लोगों ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी वहीं ड्राइवर ने फूड ऑयल का ढक्कन खोल दिया। ढक्कन खोलने की वजह से गैस नहीं बन पाई और स्थानीय लोगों ने आग पर समय रहते काबू पा लिया। जिससे बड़ा हादसा होते-होते बचा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें