फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Exclusive: अवैध सोने में पंडित का नाम ही हॉलमार्क, घंटे भर में खपा देता है पांच किलो सोना

Fri, 02 Jun 2023 01:12 PM IST
vivek shukla रोहित सिंह, गोरखपुर।

सार

सराफा बाजार के सूत्रों की माने, कुछ वर्ष पहले डीआरआई की टीम ने गोरखपुर से बाहर एक बड़े कारोबारी को गिरफ्तार किया था। उसके पास से भारी मात्रा में अवैध सोना बरामद किया गया था। उस दौरान पंडित का नाम सामने आया था। व्यापारी के जेल जाने पर पंडित ने अवैध सोने को खपाने के लिए अपना नेटवर्क तैयार कर लिया। कुछ ही समय में पंडित का सिक्का चलने लगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर के सराफा बाजार में एक चर्चित नाम है पंडितजी। सोने के कारोबारियों के बीच उसका नाम ही काफी है। अवैध सोने को बाजार में खपाने में पंडित काे महारत हासिल है। एक तरह से उसका नाम ही हॉलमार्क है। जानकार बताते हैं कि पंडित का नेटवर्क ऐसा है कि कुछ ही घंटों में तीन से पांच किलो तक अवैध सोना खपा देता है। पहले, पंडित खुद दूसरे अवैध कारोबारियों से सोना लेता था, लेकिन, अब उसका नेटवर्क इतना बड़ा हो गया है कि दूसरे कारोबारियों को सोने की खेप पहुंचा देता है।

विज्ञापन


सराफा बाजार के सूत्रों की माने, कुछ वर्ष पहले डीआरआई की टीम ने गोरखपुर से बाहर एक बड़े कारोबारी को गिरफ्तार किया था। उसके पास से भारी मात्रा में अवैध सोना बरामद किया गया था। उस दौरान पंडित का नाम सामने आया था। व्यापारी के जेल जाने पर पंडित ने अवैध सोने को खपाने के लिए अपना नेटवर्क तैयार कर लिया। कुछ ही समय में पंडित का सिक्का चलने लगा।

जानकार बताते हैं कि इन दिनों पंडित के पास बाहर से पांच से सात किलो सोना आ जाए तो तस्कर को तत्काल नकद भुगतान करने में सक्षम है। पंडित अपने नेटवर्क से छोटे दुकानदारों तक अवैध सोना पहुंचा देता है। छाेटे दुकानदार सोने को गलाकर आभूषण बनाते हैं और उस पर हाॅलमार्क लगाकर बाजार में आसानी से बेच देते हैं।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: जिद के आगे झुकी दुनिया: मां की बीमारी कह टालता रहा युवक, अड़ी रही युवती; साढ़े चार घंटे बाद हुआ निकाह

छोटे दुकानदार पंडित के हालमार्क वाला लेते हैं सोना

सूत्र बताते हैं कि पंडित बाजार में अवैध सोना मंगाता है। वहां से हिंदी बाजार में कच्चा सोना बेचने वाले छोटे व्यापारियों के यहां भेज देता। फिलहाल अभी 10 ऐसे सराफा व्यापारी हैं, जो सीधे पंडित से जुड़े हैं। जबकि, इनसे दूसरे छोटे व्यापारी जुड़े हैं। इस नेटवर्क की भी बाजार में खूब चर्चा है।

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में 75 लाख के सोने के साथ दो युवक गिरफ्तार, कोलकाता से आए थे खपाने

यहां उठी उंगलियां तो चले गए बाहर
सराफा बाजार में एक और अवैध सोने को खपाने वाजा व्यापारी है। जिसका हिंदी बाजार के साथ ही दूसरे जिले में भी नेटवर्क है। पिछले दिनों बाजार में जिस वक्त अवैध सोने को खपाने में एक सराफा कारोबारी पर कार्रवाई की गई थी, उस वक्त वह बाजार में एक और दुकान खोलने की तैयारी में था। मामला तूल पकड़ने लगा तो उसने दूसरे जिले में दुकान खोली।
विज्ञापन

पहले कारोबार में थे अनाड़ी, खिलाड़ी बने तो खटकने लगे

पंडित के अलावा इन दिनों एक और बड़ा नाम अवैध सोने की खरीद फरोख्त में सामने आया है। इस व्यापारी के बढ़ते नेटवर्क ने दूसरे बड़े कारोबारियों की चिंता बढ़ा दी है। सूत्र बताते हैं व्यापारी का नेटवर्क इतना बढ़ गया है कि जिससे सोना खरीदता था, अब उसे ही बेचता है। उसके बढ़ते नेटवर्क से दूसरे खार खाने लगे हैं। डीआरआई ने कुछ दिनों पहले बाजार में एक कार्रवाई भी की थी।

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में वैध सोने के कारोबारियों में छिड़ी वर्चस्व की जंग, टसल और बढ़ने के आसार

बताया जाता है कि इस दौरान सराफा व्यापारी के एक साथी को डीआरआई ने गिरफ्तार भी किया था। सराफा व्यापारी के नाम भी सामने आया था। पुष्टि करने और जांच करने डीआरआई की टीम भी व्यापारी के दुकान पर पहुंची थी। इधर, नाम आने के बाद सराफा व्यापारी अचानक इस दुकान से गायब हो गया। बाजार में इसकी चर्चा खूब है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें