फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव: पदों के आरक्षण पर आज से दर्ज करा सकेंगे आपत्ति, जानिए कब प्रकाशित की जाएगी अंतिम सूची

Thu, 04 Mar 2021 10:37 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
पंचायत चुनाव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पदों के लिए घोषित आरक्षण पर गुरुवार से आपत्तियां दर्ज कराने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। आठ मार्च तक आपत्तियां दर्ज कराई जा सकती हैं। इसके लिए ब्लॉक मुख्यालय, डीपीआरओ कार्यालय या फिर डीएम कार्यालय में आवेदन किया जा सकता है।

विज्ञापन


डीएम के. विजयेंद्र पांडियन ने डीपीआरओ और सभी बीडीओ को निर्देश दिए हैं कि जिन भी पदों के लिए आपत्ति आए, उसे अलग-अलग पंजिका पर दर्ज किया जाए। सभी आपत्तियों को आखिरी में संकलित कर डीपीआरओ कार्यालय भेजा जाएगा, जहां नौ से 12 मार्च तक सभी का निस्तारण होगा। इसके बाद 14 मार्च को आरक्षण की अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी।

15 मार्च को इसे पंचायतीराज निदेशालय को भेज दिया जाएगा। उधर अनंतिम सूची तैयारी होते ही प्रधान समेत विभिन्न पदों के लिए चुनाव की तैयारी कर रहे कई दावेदारों ने मन मुताबिक आरक्षण नहीं तय होने पर आपत्ति दर्ज कराने की तैयारी शुरू कर दी है। वहीं जिनका आकलन सही साबित हुआ वे तेजी से तैयारियों में जुट गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें