फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव: चार दिन में 830 आपत्तियां, आज संकलन, कल से होगा निस्तारण

Tue, 09 Mar 2021 11:08 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

  • जिला मुख्यालय पर सर्वाधिक 499 जबकि ब्लाकों में 331 आपत्तियां पहुंचीं, गोला से 41 आवेदन
  • डीएम की अध्यक्षता वाली कमेटी कल से विकास भवन सभागार में करेगी आपत्तियों का निस्तारण

 
विज्ञापन
पंचायत चुनाव - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर विभिन्न पदों के लिए जारी आरक्षण की अनंतिम सूची पर कुल 830 आपत्तियां आईं हैं। इनमें जिला मुख्यालय पर सर्वाधिक 499 तथा ब्लॉक कार्यालयों पर 331 आपत्तियां पहुंची हैं। ब्लॉकों के मामले में गोला से सबसे अधिक 41 आपत्ति आईं हैं। सोमवार को आपत्ति दर्ज कराने का आखिरी दिन था। मंगलवार से ब्लॉकों से सभी आवेदनों को संकलित किया जाएगा।

विज्ञापन


डीएम के. विजयेंद्र पांडियन की अध्यक्षता वाली चार सदस्यीय कमेटी बुधवार को सुबह 10 बजे से आपत्तियों का निस्तारण करेगी। उम्मीद है कि दो दिनों 10 और 11 को सभी मामलों का निस्तारण हो जाएगा। एडीओ पंचायत को आपत्तियों पर होमवर्क करने के निर्देश दे दिए गए हैं। पूरी प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग होगी। निस्तारण के समय संबंधित आपत्तिकर्ता भी मौजूद रहेंगे। आपत्ति दर्ज कराने वाले प्रत्येक व्यक्ति को कमेटी अपने जवाबों से संतुष्ट करेगी।

पंचायतीराज कार्यालय के मुताबिक जिला मुख्यालय पर मिली आपत्तियों में प्रधान के सर्वाधिक 401, प्रमुख के 17, जिला पंचायत वार्ड के 55 और क्षेत्र पंचायत वार्ड के आरक्षण से जुड़ी 26 आपत्तियां हैं। इसी तरह गोला ब्लॉक में 41, भटहट में 39, सहजनवां में 4, बड़हलगंज में 20, गगहा में 23, खोराबार में पांच, सरदारनगर में 8, कौड़ीराम में 28, खजनी में 34 और पाली ब्लॉक कार्यालय पर 10 आपत्तियां पहुंची हैं।
विज्ञापन


ब्रह्मपुर और जंगल कौड़िया में एसटी आरक्षण को लेकर शिकायत हुई तो कुछ ब्लॉकों में एक ही गांवों को लेकर कई आपत्तियां हैं। ब्लॉकों पर सबसे ज्यादा प्रधान पद के आरक्षण को लेकर आपत्तियां दर्ज कराई गईं हैं। ग्राम पंचायत सदस्य के आरक्षण के संबंध में सिर्फ दो आपत्तियां आईं हैं । दोनों पिपराइच की हैं।  

डीपीआरओ हिमांशु शेखर ठाकुर ने कहा कि मंगलवार को सभी आपत्तियों का संकलन कराया जाएगा। बुधवार और बृहस्पतिवार को आपत्तियों का निस्तारण होगा। डीएम की अध्यक्षता वाली कमेटी मामलों का निस्तारण करेगी। इस कमेटी में सीडीओ, एएमए और डीपीआरओ हैं। निस्तारण की पूरी प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग कराई जाएगी। प्रत्येक आपत्तिकर्ता को सुना जाएगा और उसे संतुष्ट किया जाएगा। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें