949 क्विंटल बीज 19 गोदामों पर पहुंचा
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। खरीफ की फसलाें की होने वाली बुआई की तैयारियों के बीच सरकारी बीज गोदामों पर धान का बीज पहुंचना शुरू हो गया है। किसानों को बेहतर और उचित मूल्य पर धान का बीज मिले इसके लिए कृषि विभाग की तरफ से व्यवस्था की गई है। बीज गोदामों पर मिलने वाला बीज किसानों को छूट पर दी जाती है। इस समय 949 क्विंटल बीज 19 बीज गोदामों पर भेजा जा चुुका है।
जिला कृषि अधिकारी देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जो बीज गोदामों पर भेजा गया है उसमें सबसे अधिक संभा मंसूरी है। इस धान की रोपाई किसान अधिक मात्रा में करते हैं। इसके अलावा डीपीटी 5204, एनडीआर 2065, डीआरआर 42, डीआरआर 126, है।
उन्होंने बताया कि इसमें मोटा और महीन दो प्रकार के धान हैं। मोटा धान की कीमत 4193 रुपये क्विंटल है। जबकि महीन धान की कीमत 4360 रुपये क्विंटल होगी। पिछले साल किसानों को बीज खरीदने पर 50 प्रतिशत की छूट दी गई थी। जिन किसानों को धान का बीज चाहिए वह आधार कार्ड लेकर बीज गोदाम पर जाएं उन्हें बीज मिल जाएगा।