फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने ऑटो एजेंसी में घुसकर संचालक को मारी गोली, अस्पताल में कराया भर्ती फिर हो गए फरार

Fri, 07 Aug 2020 08:48 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

  • बदमाशों ने घायल संचालक को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया फिर फरार हो गए
  • गीडा इलाके के एकला चौराहे पर दिनदहाड़े वारदात से हड़कंप, 6 आरोपितों पर केस दर्ज
विज्ञापन
गोली लगने से घायल ऑटो संचालक। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर-वाराणसी हाईवे पर गीडा इलाके के एकला चौराहे के पास स्थित यादव मोटर्स ऑटो एजेंसी में घुसकर बदमाशों ने एजेंसी संचालक सूर्य प्रताप यादव को गोली मार दी। गोली हाथ के पंजे में लगी। गोली मारने वाले बदमाश के तीन साथी घायल संचालक को बाइक पर बैठाकर मेडिकल कॉलेज ले गए, वहां भर्ती कराया और फरार हो गए।

विज्ञापन


सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। पुलिस की शुरूआती जांच में घटना की वजह भूमि विवाद बताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में सिकरीगंज के परी गांव निवासी अरुण यादव समेत 6 आरोपितों के खिलाफ मारपीट, धमकी देने और हत्या की कोशिश की धारा में केस दर्ज किया है।

जानकारी के मुताबिक, गगहा निवासी सूर्य प्रताप यादव उर्फ बबलू यादव की ऑटो की सात एजेंसियां हैं। वह ट्रांसपोर्ट नगर में किराये के मकान में रहते हैं। शुक्रवार को वह एकला चौराहे पर स्थित एजेंसी पर बैठे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य आरोपी हुआ फरार

दिन में करीब 11 बजे दो पल्सर से चार लोग आए और एजेंसी के अंदर सूर्य प्रताप से बातचीत करने लगे। आरोप है कि इसी बीच उनमें से एक ने तमंचे से सूर्य प्रताप यादव पर गोली चला दी। गोली उनके हाथ के पंजे में लगी। गोली मारने के बाद आरोपित भाग गया जबकि उसके तीन अन्य साथियों ने अपनी बाइक पर बैठाकर सूर्य प्रताप को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। उधर, गोली मारने की सूचना एजेंसी पर तैनात कर्मचारी ने पुलिस को दी।
 
सूचना पर सीओ कैम्पियरगंज और गीडा थानेदार मौके पर पहुंचे। वहां जानकारी लेने के बाद दोनों अधिकारियों ने मेडिकल कॉलेज पहुंच कर एजेंसी संचालक से पूछताछ की। सीओ कैम्पियरगंज ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपितों की जल्द गिरफ्तारी कर मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें