फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर एम्स: कल से खुल जाएगा ओपीडी, 14 विभागों में देखे जाएंगे 870 मरीज

Sun, 06 Jun 2021 08:47 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

टेलीमेडिसिन सेवा होगी बंद। सभी 14 विभागों में 30-30 मरीज देखे जाएंगे।
विज्ञापन
गोरखपुर AIIMS। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) गोरखपुर में सोमवार से आउट पेसेंट डिपार्टमेंट (ओपीडी) खोल दिया जाएगा। पहले की तरह मरीज एम्स में पहुंचकर डॉक्टरों को दिखा सकेंगे। 14 विभागों में कुल 870 मरीज ही देखे जाएंगे। जैसे-जैसे संक्रमण की रफ्तार कम होगी, वैसे-वैसे मरीजों की संख्या बढ़ाई जाएगी। बता दें इससे पहले टेली मेडिसिन के जरिये ओपीडी चलाई जा रही थी। जरूरत के मुताबिक मरीजों को बुलाया जा रहा था।
विज्ञापन


एम्स के मीडिया प्रभारी डॉ. शशांक शेखर ने बताया कि सोमवार से पहले की भांति ओपीडी शुरू कर दिया जाएगा। सभी 14 विभागों में 30-30 मरीज देखे जाएंगे। शेष बचे मरीजों को आगे की तिथि दी जाएगी। उन्हें नियत तिथि व समय पर पहुंचना होगा। 
विज्ञापन


बताया कि सोमवार से टेली मेडिसिन नंबर पर फोन करने की आवश्यकता नहीं होगी। मरीज सीधे एम्स पहुंच सकते हैं। सभी के लिए ओपीडी शुरू कर दिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें