मानव संपदा पोर्टल की मदद से गोरखपुर में कार्यरत छह फर्जी शिक्षकों को बर्खास्त किया गया है। अब तक कुल 53 शिक्षकों को बर्खास्त और 30 को निलंबित किया गया है। बर्खास्त शिक्षकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के साथ ही वेतन रिकवरी की प्रक्रियाधीन है। वहीं निलंबित शिक्षकों का सत्यापन कार्य चल रहा है। प्राथमिक जांच में इन पर लगे आरोप सही मिलने पर ही इन्हें निलंबित किया गया है। जल्द इन्हें भी बर्खास्त किया जाएगा।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बीएन सिंह ने कहा कि मानव संपदा पोर्टल पर जानकारी अपलोड करने की आखिरी तिथि शासन की ओर से निर्धारित की गई। साथ वेतन भुगतान की प्रक्रिया को भी मानव संपदा पोर्टल से जोड़ दिया है।
स्पष्ट किया गया है कि जानकारी नहीं देने वाले शिक्षकों के अगस्त का वेतन उनके खाते में हस्तांतरित नहीं किया जाएगा। सभी खंड शिक्षाअधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर ब्यौरा अपलोड कराने का निर्देश दिया गया है।