फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन खरीदारी का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह के आठ गिरफ्तार

Thu, 30 Jan 2020 11:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो डिजिटल न्यूज डेस्क, नवलपरासी (नेपाल)/महराजगंज।
विज्ञापन
महराजगंज ः नेपाल में ऑनलाइन शॉपिंग के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले आठ आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
ऑनलाइन खरीदारी का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह के आठ सदस्याें को नेपाल पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से 67 लाख नेपाली रुपये समेत भारतीय बैंकों के एटीएम कार्ड और दस्तावेज बरामद हुए हैं।
विज्ञापन


मोरड जिले के एसपी विश्व अधिकारी के मुताबिक गिरोह के सदस्य वर्षों से नेपाल और भारतीय एजेंटों के जरिए गिरोह संचालित कर रहे थे। पूछताछ में आरोपियों की पहचान नाइके आचार्य, शिवजी खड्का, देवी चौलागाईं, भावना राई, सरिता परियार, वर्षा कार्की, सानु गौतम व लक्ष्मी कार्की के रूप में हुई।

इन्होंने बताया कि गिरोह भारत के गुजरात, महाराष्ट्र और असम समेत कई प्रदेशों में फैला है। इसमें मीश्रा राजू भाई, राजाराम त्रिपाठी, राजेश विश्वास, हसन फैसल अली, जुहेब हसन, नमु श्रीकांत वर्षा, अमित थडानी, अंकिता थमन, कुनाल थपम, रनद प्रसाद शाह, राजा सोम, जय बंसल भी शामिल हैं।
विज्ञापन


ये भारत के विभिन्न प्रांतों में रहते हैं। गिरफ्तार ठगों के पास से विभिन्न भारतीय बैंकों के 37 एटीएम कार्ड, 14 भारतीय बैंकों के खातों का विवरण, 58 विभिन्न बैंकोंकी चेकबुक, 78 नेपाली बैंक खातों का डिटेल, फर्जी नागरिकता दस्तावेज, नकली सरकारी कागजात, फोटोकॉपी मशीन, प्रिंटर, लैपटॉप, मोबाइल फोन आदि बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें