फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रवृत्ति घोटाले में पूर्व उपनिदेशक समेत तीन कर्मचारियों से पूछताछ

Thu, 30 Jan 2020 10:18 AM IST
Krishan Singh रोशन ठाकुर, अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

वर्ष 2011 से 2015 के बीच हिमाचल के कुल्लू जिला के स्कूलों को आवंटित 21.39 लाख रुपयेे की छात्रवृत्ति घोटाले की जांच पूर्व शिक्षा उपनिदेशक तक पहुंच गई है। विजिलेंस ने पूर्व उपनिदेशक समेत तीन कर्मचारियों से पूछताछ की है। शिक्षा विभाग के रिकॉर्ड को कब्जे में लेकर इसे खंगाला जा रहा है। विजिलेंस जल्द ही इस मामले में गिरफ्तारियां कर सकती है। विजिलेंस ने पिछले साल फरवरी में कुल्लू थाना में केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


बताया जा जा रहा है कि गबन की राशि 21.39 लाख से अधिक भी हो सकती है। इससे पहले विजिलेंस ने छात्रवृत्ति के ब्योरे के साथ कितने स्कूलों और कितने विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति का आवंटन किया गया, इसकी भी जानकारी मांगी थी। कुल्लू विजिलेंस के उप अधीक्षक मदन धीमान ने कहा कि छात्रवृत्ति गबन मामले में केस दर्ज किया गया है। इससे संबंधित रिकॉर्ड को कब्जे में लेकर पड़ताल चल रही है। उन्होंने कहा कि विजिलेंस ने उच्च शिक्षा विभाग के दो वर्तमान कर्मचारियों के अलावा एक पूर्व अधिकारी से पूछताछ की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें