फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: ऑक्सीजन प्लांट की ऑनलाइन निगरानी शुरू, 17 प्लांटों के बारे में रोज दी जा रही जानकारी

Sat, 22 Jan 2022 11:34 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि सभी 17 आक्सीजन प्लांट शुरू हो चुके हैं। प्लांट से ऑक्सीजन की आपूर्ति पाइप के जरिए बेड पर की जा रही है।
विज्ञापन
ऑक्सीजन प्लांट में सिलिंडर भरता कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में लगे 17 ऑक्सीजन प्लांटों की ऑनलाइन निगरानी शुरू कर दी गई है। सभी प्लांटों की प्रतिदिन की रिपोर्ट पोर्टल पर अपलोड की जा रही है। ऑक्सीजन प्लांट के नोडल अधिकारी डॉ. एके प्रसाद ने बताया कि प्रतिदिन कितने ऑक्सीजन प्लांट चल रहे, कितने मरीजों को इसका लाभ मिल रहा है। कितने कंस्ट्रेटर का इस्तेमाल किया जा रहा है। किन अस्पतालों में दिक्कतें आ रही हैं।
विज्ञापन


इन सबकी जानकारी पोर्टल पर अपलोड की जा रही है। अभी तक किसी भी प्लांट में कोई गड़बड़ी नहीं मिली है। सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि सभी 17 आक्सीजन प्लांट शुरू हो चुके हैं। प्लांट से ऑक्सीजन की आपूर्ति पाइप के जरिए बेड पर की जा रही है।

बीआरडी मेडिकल कॉलेज के 500 बेड के कोविड वार्ड में मरीजों को इसकी सुविधा भी मिलनी शुरू हो गई है।  मरीजों को ऑक्सीजन के लिए परेशान नहीं होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें