फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना पर वार: 332 बूथों पर लगा 25 हजार से अधिक कोरोनारोधी टीका, लोगों में दिख रहा उत्साह

Sat, 22 Jan 2022 11:22 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एके प्रसाद ने बताया कि वैक्सीन की कमी नहीं है। पर्याप्त संख्या में बूथ संचालित किए जा रहे हैं। लोग बूथों पर आएं। सभी को टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन
गोरखपुर में टीकाकरण। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर में कोरोना टीकाकरण के लिए शुक्रवार को 332 बूथ बनाए गए थे। इन बूथों पर 25,247 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया। इनमें पहली डोज के लिए 11,596 लोग बूथों पर पहुंचे थे। जबकि, 12,971 लोगों को दूसरी डोज लगाई। इसके अलावा 15 से 17 वर्ष के 5,887 किशोर टीकाकरण के लिए आगे आए। 680 लोगों को बूस्टर डोज लगाई गई।

विज्ञापन


इसके बाद से कुल टीकाकरण का आंकड़ा 55 लाख से अधिक पहुंच गया है। इसमें 15 से 17 वर्ष के किशोरों की संख्या एक लाख 17 हजार से अधिक हो चुकी है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एके प्रसाद ने बताया कि वैक्सीन की कमी नहीं है। पर्याप्त संख्या में बूथ संचालित किए जा रहे हैं। लोग बूथों पर आएं। सभी को टीका लगाया जाएगा।

कैंप में 50 लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका

सामाजिक संस्था ड्रीम वेलफेयर सोसायटी, गोरखपुर की ओर से शुक्रवार को कोरोना टीकाकरण कैंप का आयोजन किया गया। बक्शीपुर स्थित एक कॉन्वेंट स्कूूल में लगाए गए कैंप में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पचास किशोर और युवाओं को कोरोना का पहला-दूसरा डोज लगाया। सोसायटी के अध्यक्ष शोएब अहमद ने लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित किया।

कैंप में स्वास्थ्य विभाग के दुर्गेश मणि त्रिपाठी, विनीत राय, विनोद मिश्र, रूमाना जबीं, आशी, दीक्षा श्रीवास्तव, लुबना इतरत, बुशरा रिजवी, बुशरा जमाल,जोया फारुकी, अमर प्रकाश ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें