ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गौरव सिंह सोगरवाल की पहल पर शुरू की गई ऑनलाइन डोर स्टेप डिलीवरी सेवा शहर में हिट साबित हो रही है। अब तक शुरू हो चुके छह डिलीवरी पोर्टल की सफलता को देखते हुए प्रशासन ने मंगलवार को दो और पोर्टल Delivery@24 और Big shop app शुरू किया है।
कोई भी व्यक्ति इन सभी पोर्टल पर ऑर्डर बुक कराकर दो घंटे के भीतर किराना, दूध, सब्जी समेत सभी आवश्यक सामग्री अपने घर पर प्राप्त कर सकता है। शर्त इतनी है कि सामग्री 300 रुपये से अधिक हो और डिलीवरी चार्ज के तौर पर आपको 50 रुपये अतिरिक्त भी देने होंगे।
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट का कहना है कि ऑनलाइन डिलीवरी पोर्टल की सफलता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पांच दिन के भीतर छह पोर्टल पर 50 हजार से अधिक आर्डर मिल चुके हैं। लोग सेवा से संतुष्ट भी हैं। अगर कहीं कोई गड़बड़ी लगे तो कलेक्ट्रेट में बने कंट्रोल रूम में शिकायत भी दर्ज की जा सकती है।
तत्काल कार्रवाई की जाएगी। सभी पोर्टल पर जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित दर पर ही वस्तुएं मिलेंगी। भुगतान के लिए कई ऑनलाइन विकल्प भी दिए गए हैं । डिजिटल पेमेंट जैसे googlepay, paytm और BHIM के माध्यम से भुगतान की सुविधा है। इसके अलावा इसमें कैश ऑन डिलीवरी की भी सुविधा है।
ऑनलाइन डिलीवरी पोर्टल के नंबर-व्हाट्सएप नंबर
www.onlinefoodz.com- 8318388754, 8808080505, 8182863386
kitchen officer pvt. ltd- 6390111126, 6390111127, 6390111128, 6390111129
one point app- 7836818124, 7011034294
A to Z online shopping store- 8009996375, 9451012588, 9919217233, 9616593333
www.gkponwheel.com- 7570030333, 9369804904, 7007612287
www.pyorezo.in- 8448440257, 7376191080
Delivery@24- 8004331109, 8004264000, 8004331109
Big shop app- 9335393827, 8423034545