युवक की मौत के बाद जब मेडिकल कॉलेज प्रशासन को इस बात की जानकारी हुई कि युवक में कोरोना के संक्रमण मिले हैं, तो मेडिकल कॉलेज में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने जनरल वार्ड, आईसीयू वार्ड, टामा सेंटर वार्ड को सैनिटाइज कराया गया। इसके बाद जब मंगलवार की रात एंबुलेंस मिली तो उसे भी सैनिटाइज कराया गया है।
बस्ती में ये इलाका है पूरी तरह है सील
बस्ती के जिस युवक की मौत बीआरडी मेडिकल कॉलेज में कोरोना वायरस के संक्रमण से हुई है। वह बस्ती के शहर के शिवनगर तुरकहिया का रहने वाला था। बस्ती जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उस इलाके को पूरी तरह से सील कर दिया है।
बताया जा रहा है कि पूरे मोहल्ले को सैनिटाइज किया जाएगा। इसके बाद एक-एक लोगों की जांच की जाएगी। मोहल्ले के जांच से पहले पूरे परिवार को स्वास्थ्य विभाग आइसोलेट कराने की तैयारी में जुट गया है।