फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशीनगर: ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत, नहीं हो सकी पहचान

Tue, 17 Aug 2021 02:44 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर।

सार

मंगलवार को सुबह तकरीबन छह बजे पड़री गांव के निकट एक व्यक्ति कप्तानगंज-थावे रेललाइन को पार कर रहा था, तभी कप्तानगंज से थावे की तरफ जा रही डेमू ट्रेन की चपेट में आ गया। उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुशीनगर जिले के कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के पड़री गांव के निकट रेलवे लाइन पार करते समय 40 वर्षीय एक व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया। उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी।

विज्ञापन

मंगलवार को सुबह तकरीबन छह बजे पड़री गांव के निकट एक व्यक्ति कप्तानगंज-थावे रेललाइन को पार कर रहा था, तभी कप्तानगंज से थावे की तरफ जा रही डेमू ट्रेन की चपेट में आ गया। उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

रेलवे लाइन की तरफ गए लोगों ने वहां शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी। कुबेरस्थान थाने के एसआई अजीत यादव पहुंचे और शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन कोई उसे पहचान नहीं पाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें