महराजगंज जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या में बढ़ने के साथ ही स्वस्थ होने वालो की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है। संक्रमितो से ज्यादा स्वस्थ होने वालो की संख्या है। गुरुवार को पांच व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए।
जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार ने बताया कि कोरोना महामारी के संक्रमण को देखते हुए 274 कोरोना नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं, वहीं पांच कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
इस प्रकार अब कोरोना के कुल मामले 181 हो गए हैं, कोरोना सक्रिय मामले 46 तथा स्वस्थ होकर डिस्चार्ज होने वालों की कुल संख्या 132 है।
- अब तक कुल मामले-181
- अब तक एक्टीव केस-46
- स्वस्थ हुए मामले-132
- अब तक हुई मौत-3
- आज पांच लोग पॉजिटिव मिलें हैं। कोई स्वस्थ नहीं हुआ है।