गोरखपुर जिले के बेलीपार इलाके के जुड़ापार गांव में दिसंबर में राहुल यादव की चाकू घोंपकर हत्या में शामिल एक और आरोपी को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया।
पकड़े गए आरोपी की पहचान जुड़ापार गांव निवासी अर्जुन निषाद के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, राहुल यादव 18 दिसंबर को अपने घर से पैदल ही निकला था।
इसी दौरान पुरानी रंजिश में चाकू घोंपकर उसकी हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर दो आरोपियों को उसी दिन गिरफ्तार कर लिया था।
बाद में तीन आरोपी पकड़े गए थे, जिसमें एक बाल अपचारी था। एक ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया था। एक फरार आरोपी की तलाश में पुलिस टीम लगी थी जिसे मंगलवार को गिरफ्तार किया गया।
एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेजा गया।