नेपाल पुलिस के अनुसार कुछ लोग जबरजस्ती औद्योगिक गलियारे क्षेत्र का अतिक्रमण कर रहे थे जो पुलिस के आने के बाद हिंसक हो गए। झड़प में करीब 3 दर्जन हवाई फायर हुआ। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने फायरिंग की।
महराजगंज सीमा से सटे नेपाल के रूपनदेही जिले के बुटवल के मोतीपुर औद्योगिक क्षेत्र में पुलिस की गोली लगने से एक नागरिक की मौत हो गई। जबकि 6 लोग घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
नेपाल पुलिस के अनुसार कुछ लोग जबरजस्ती औद्योगिक गलियारे क्षेत्र का अतिक्रमण कर रहे थे जो पुलिस के आने के बाद हिंसक हो गए। झड़प में करीब 3 दर्जन हवाई फायर हुआ। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने फायरिंग की।
अस्थाई टेंट को तोड़ने की कोशिश के दौरान स्थानीय लोगों और पुलिस के बीच झड़प हो गई। स्थिति अभी भी तनावपूर्ण है। रविवार सुबह से ही सुरक्षाकर्मी अस्थाई मकान को गिरा रहे थे। नेपाल पुलिस और सशस्त्र पुलिस बल को इलाके में लामबंद कर दिया गया है और स्थानीय लोग भी जमीन पर कब्जा करने के लिए अधिक संख्या में हैं।