फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर: ट्रक की चपेट से पिकअप सवार की एक मौत, 10 लोग घायल

Thu, 16 Dec 2021 05:05 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।

सार

उसका थाना क्षेत्र के गोरखपुर-नौगढ़ मार्ग स्थित लक्षनपुर गांव के निकट हुआ हादसा, तीन का जिला अस्पताल और सात घायलों का धानी पीएचसी में चल रहा इलाज।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिद्धार्थनगर जिले के उसका थाना क्षेत्र के गोरखपुर-नौगढ़ मार्ग स्थित लक्षनपुर गांव के निकट बृहस्पतिवार को नौगढ़ मंडी से धानी जा रहा पिकअप एक ट्रक की चपेट में आ गया। इस हादसे में सब्जी का कारोबार करने वाले एक शख्स की मौत हो गई। जबकि 10 लोग जख्मी हो गए। इसमें तीन का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। जबकि सात का धानी पीएचसी में उपचार हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की छानबीन जारी है।

विज्ञापन


महराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के धानी बाजार के लोग सिद्धार्थनगर मंडी में आकर नियमित सब्जी लेकर जाते थे। बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार को मंडी से कारोबारी रोज की तरह से पिकअप से लौट रहे थे। अभी उसका थाना क्षेत्र के गोरखपुर-नौगढ़ मार्ग पर स्थित लक्षनपुर गांव के पास पहुंचे थे कि ट्रक ने पिकअप में टक्कर मार दी। हादसे में पिकअप सवार जख्मी हो गए। बताया जा रहा कि पिकअप में चालक सहित 11 लोग सवार थे।

जिसमें सात लोगों को कम चोटें आई थीं। उन्हें बृजमनगंज थाना क्षेत्र के धानी पीएचसी पर ले जाया गया। जबकि गंभीर रूप से जख्मी चार लोगों को जिला अस्पताल सिद्धार्थनगर लाया गया। जहां इलाज के दौरान नजीर (40) पुत्र हुसैन की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। वह धानी बाजार के निवासी थे।
विज्ञापन


इसके अलावा स्वामीनाथ (17) चंदन गुप्ता (32), राजू (36) का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। एसओ उसका सतीश सिंह ने बताया कि हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। घायलों को अस्पताल भेजवाया गया। जिला अस्पताल में एक व्यक्ति की मौत हो गई। सदर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच करके कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें