फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ती में कोरोना संक्रमण से एक की मौत, दो नए मिले पॉजिटिव

Mon, 07 Dec 2020 05:55 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
विज्ञापन
covid 19 test - फोटो : iStock
विज्ञापन
बस्ती जिले में महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज से कोरोना संदिग्धों की जांच रिपोर्ट आई। जिसमें दो नए संक्रमित पाए गए हैं। कोरोना संक्रमण के चलते एक की मौत हो गई है। अब तक इसके चलते 96 लोग काल के गाल में समा चुके हैं। अब जिले में कुल पॉजटिव मरीजों की संख्या 4900 हो गई है। जबकि अब जिले में 80 एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन


तीसरी जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद बीस लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अभी तक 4724 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं। डीएम आशुतोष निरंजन ने बताया कि 640 संदिग्धों की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। जिले में 56 स्थान कंटेनमेंट जोन घोषित किए गए हैं।

इसमें सदर क्षेत्र में 35, हर्रैंया में 17, भानपुर में एक जबकि रुधौली में तीन स्थान कंटेनमेंट घोषित हैं। यहां आवागमन पर प्रतिबंध है। अब तक 229828 नमूने जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। इसमें 229188 की जांच प्राप्त हो चुकी है। जिसमें 224288 की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें