फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर में कोरोना संक्रमण से एक की मौत, 12 नए मिले पॉजिटिव

Mon, 07 Sep 2020 04:29 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।
विज्ञापन
Corona - फोटो : PTI
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर जिले में कोरोना संक्रमण से उसका क्षेत्र के एक व्यक्ति की मौत हो गई। सोमवार को लखनऊ मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में 12 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पॉजिटिव मिले मरीजों को महिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया है। जिले में अब तक 2448 संक्रमित पाए जा चुके हैं, 2091 लोग स्वस्थ होकर जा चुके हैं। 334 का इलाज चल रहा है और अब तक 25 लोगों की संक्रमण से जान गई है। सोमवार को 17 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे।

विज्ञापन


जिले में कोरोना का संक्रमण थम नहीं रहा है। आए दिन मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सोमवार को जारी किए गए आकड़ों के मुताबिक संक्रमण से उसका क्षेत्र के एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि शोहरतगढ़ ब्लॉक क्षेत्र के इंद्रानगर में दो और अठकोनिया गांव में एक संक्रमित मिला। नौगढ़ ब्लॉक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक स्वास्थ्यकर्मी और एसबीआई एडीबी की शाखा में एक संक्र्रमित पाया गया।

भनवापुर ब्लॉक के गारवारा में एक संक्रमित मिला। इसी प्रकार इटवा ब्लॉक के हीरखास गावं में, जोगिया ब्लॉक के भटपुरवा गांव में एक, खेसरहा ब्लॉक के बनकटा और लोटन ब्लॉक के लोटन कस्बे में एक-एक संक्रमित मिले। इसके अलावा एक अन्य संक्रमित मिला। सीएमओ डॉ. इंद्रविजय मौर्य ने बताया कि 12 नए संक्रमित मिले हैं, उन्हें आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया है।संक्रमण से एक की मौत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें