देवरिया जिले में सलेमपुर-मैरवा मार्ग पर रौनीगंगा चक गांव के समीप दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसमें एक युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
भाटपार रानी थाना क्षेत्र के शंकरपुरा गांव निवास आलोक मणि त्रिपाठी (16) पुत्र ऋषि मणि त्रिपाठी की काम से बाइक लेकर घर से निकले, अभी वह सलेमपुर-मैरवा मार्ग पर रौनीगंगा चक गांव के समीप पहुंचे थे कि मैरवा के तरफ से आ रहीं तेज रफ्तार की बाइक ने आमने-सामने टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी तेज थी कि एक अज्ञात (30) युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जिसकी पहचान अभी नहीं हो सकी है। वहीं आलोक मणि त्रिपाठी व बिहार सिवान जनपद के हुसैनगंज के रहने वाले संतोष यादव घायल हो गए। जिनकी हालात गंभीर बताई जा रही है। हालांकि घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।