सुबह 10.15 पर बीएसए कार्यालय पहुंचे डीएम
जिलाधिकारी सुबह 10:15 बजे निरीक्षण करने बीएसए कार्यालय पहुंचे। सूचना मिलते ही कार्यालय में अफरातफरी मच गई। निरीक्षण में पता चला कि बीएसए रमेंद्र कुमार सिंह न्यायालय के कार्य से प्रयागराज गए थे। जिलाधिकारी ने एक-एक कर सभी अनुभागों का निरीक्षण किया। इनमें 19 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। उन्होंने उपस्थिति पंजिका मंगाकर देखा तो उस पर न तो अनुपस्थित कर्मियों का हस्ताक्षर था और न ही अवकाश से संबंधित उनका आवेदन पत्र। उन्होंने बीएसए को निर्देशित किया कि बिना अनुमति के गैरहाजिर कर्मियों का वेतन आहरित न किया जाए।
शिक्षा विभाग के निरीक्षण में ये मिले अनुपस्थित
वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय में सहायक लेखाकार अंकित कुमार दुबे, सहायक लेखाकार भारतेंदु अनमोल, सहायक लेखाकार अभिषेक कुमार, लेखा लिपिक अनिल कुमार कुशवाहा, टंकण लिपिक दुर्गा प्रसाद दुबे, बेसिक शिक्षा कार्यालय में प्रधान सहायक महेंद्र प्रसाद, उर्दू अनुवादक कट्टुसिया खातून, परिचारक चंद्रभूषण, महताब, सुशील त्रिपाठी, कनिष्ठ सहायक लिपिक अश्वनी कुमार पांडेय, कंप्यूटर ऑपरेटर अनीश श्रीवास्तव, जिला समन्वयक समग्र शिक्षा विवेक जायसवाल, लेखाकार समग्र शिक्षा आलोक कुमार जायसवाल, एसएसए लिपिक समग्र शिक्षा संजय कुमार, कार्यालय सहायक समग्र शिक्षा अनुज कुमार श्रीवास्तव, अनुचर अजय कुमार तिवारी, जिला समन्वयक मिड-डे मील दीपक पटेल तथा कंप्यूटर ऑपरेटर अनिल श्रीवास्तव अनुपस्थित मिले।