फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: हमसफर एक्सप्रेस में महिला से मोबाइल छीनने वाला गिरफ्तार, सीसीटीवी से हुई थी पहचान

Mon, 27 Sep 2021 06:48 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

संदिग्ध युवक की पहचान बेतिया, बिहार निवासी परशुराम महतो के रूप में हुई। मुखबिर की सूचना पर सोमवार को टीम ने उसे स्टेशन परिसर से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमसफर एक्सप्रेस में महिला को अकेली पाकर मोबाइल छीनकर भागने वाले परशुराम महतो को जीआरपी ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी इसके पहले भी लूट व चोरी की घटनाओं में पकड़ा जा चुका है।

विज्ञापन


महिला ने जीआरपी को तहरीर दी थी कि वह गोरखपुर स्टेशन से 17 सितंबर को आनंद विहार जाने के लिए प्लेटफॉर्म आठ पर खड़ी हमसफर एक्सप्रेस के कोच नंबर बी-16 में सवार हुई। ट्रेन का इंजन बदलने के लिए यार्ड में ले जाया जा रहा था कि अकेली पाकर एक युवक ने उससे छेड़खानी की कोशिश की और फिर अंगूठी छीनने का प्रयास किया। विरोध करने पर मोबाइल व ईयर फोन छीनकर चलती ट्रेन से भाग गया।

महिला की तहरीर के आधार पर डीआईजी रेलवे ने इंस्पेक्टर जीआरपी उपेंद्र श्रीवास्तव के नेतृत्व में टीम गठित की। टीम ने घटना के दिन का सीसीटीवी फुटेज खंगाला। जिसमें एक संदिग्ध दिखा।
विज्ञापन


उधर, पांच वर्ष में सक्रिय अपराधियों की फोटो से सत्यापन कराया गया। जिसके बाद संदिग्ध युवक की पहचान बेतिया, बिहार निवासी परशुराम महतो के रूप में हुई। मुखबिर की सूचना पर सोमवार को टीम ने उसे स्टेशन परिसर से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में परशुराम के पास मोबाइल व ईयर फोन भी मिल गया। न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें