फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: माघ पूर्णिमा आज पवित्र नदियों में श्रद्धालु करेंगे स्नान-दान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

- पवित्र नदियों में स्नान, दान-पुण्य और पूजा-अर्चना से समस्त पापों का होता है नाश


संवाद न्यूज एजेंसी

गोरखपुर। माघ पूर्णिमा के पावन अवसर पर रविवार को पवित्र नदियों के तटों पर आस्था का सैलाब उमड़ेगा। श्रद्धालु सुबह से ही पवित्र नदियों में स्नान कर दान-पुण्य एवं पूजा-अर्चना करेंगे। मान्यता है कि माघ पूर्णिमा पर पवित्र नदियों में स्नान करने से समस्त पापों का नाश होता है और पुण्य की प्राप्ति होती है।

पंडित विकास मालवीय के अनुसार, माघ मास की पूर्णिमा का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। इस दिन किए गए स्नान, दान और जप-तप से मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। वहीं ज्योतिर्विद जोखन पांडेय ने बताया कि श्रद्धालु तिल, अन्न, वस्त्र और धन का दान कर पुण्य अर्जित करते हैं। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार माघ पूर्णिमा पर देवता भी तीर्थों में वास करते हैं, जिससे इस दिन का पुण्य कई गुना बढ़ जाता है।
विज्ञापन


- राप्ती तट पर भी हुई साफ-सफाई
माघ पूर्णिमा स्नान के लिए राप्ती तट पर राम घाट व गुरु गोरक्षनाथ घाट पर श्रद्धालु रविवार सुबह से ही स्नान-दान करेंगे। इसको लेकर राप्ती तट पर साफ-सफाई शनिवार को की गई। बताया जा रहा है कि माघ पूर्णिमा स्नान के लिए यहां काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंच सकते हैं।
विज्ञापन


परिवहन निगम की बसों से प्रयागराज रवाना हुए श्रद्धालु
माघ की पूर्णिमा स्नान को लेकर शनिवार को श्रद्धालु परिवहन की बसों से प्रयागराज रवाना हुए। रेलवे बस स्टेशन व कचहरी बस स्टेशन पर बसों की कतार देखने को मिली। परिवहन निगम की ओर से पूरे क्षेत्र से 450 बसें लगाई गई थीं। श्रद्धालुओं के लिए पर्याप्त बसों की व्यवस्था देखने को मिली। परिवहन निगम के आरएम लव कुमार सिंह ने बताया कि बसों की संख्या पर्याप्त है। श्रद्धालुओं को असुविधा नहीं हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें