-चंपारण एक्सप्रेस 12 घंटे लेट होने से यात्रियों को हुई परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। एक बार फिर कोहरा पड़ने लगा है। इसके असर से ट्रेनों की रफ्तार धीमी हो गई है। शनिवार को रेलवे स्टेशन पहुंचने वाली लगभग 20 ट्रेनें देरी से पहुंची।
शनिवार को रेलवे स्टेशन पर आने वाली 15706 चंपारण हमसफर अपने समय से 12 घंटे 38 मिनट की देरी से सुबह 6:15 की जगह शाम 6:53 पर पहुंची। इसके साथ ही 12556 गोरखधाम एक्सप्रेस 12 घंटे से ज्यादा,13019 बाघ एक्सप्रेस डेढ़ घंटे,13020 बाघ एक्सप्रेस दो घंटे 24 मिनट,15566 वैशाली एक्सप्रेस छह घंटे 39 मिनट, 19269 पोरबंदर-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस तीन घंटे,19037 अवध एक्सप्रेस एक घंटे 46 मिनट,15558 अमृत भारत एक्सप्रेस सात घंटे 43 मिनट, 15708 आम्रपाली एक्सप्रेस तीन घंटे की देरी से पहुंची। वहीं ट्रेनों के लेट आने की वजह से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।