फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल दो हजार स्वास्थ्य कर्मियों को लगाई जाएगी कोरोना वैक्सीन, इन 20 बूथों पर होगा टीकाकरण

Fri, 15 Jan 2021 01:36 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
corona vaccine - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
नोवल कोरोना वायरस से बचाव के लिए 16 जनवरी को टीकाकरण की शुरुआत होगी। अभियान के पहले दिन 16 जनवरी को जिले के 20 बूथों पर दो हजार स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया जाएगा। हर बूथ पर 100-100 स्वास्थ्यकर्मी बुलाए गए हैं। विभाग की ओर से सारी तैयारी पूरी कर ली गई है।  
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक प्रशासन कोरोना वैक्सीन की सुरक्षा में कोई चूक नहीं चाहता है, यही वजह है कि वैक्सीन आने के बाद एयरपोर्ट से ही इसे पुलिस की निगरानी में मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है। 16 जनवरी को होने वाले टीकाकरण के लिए वैक्सीन पुलिसकर्मियों की निगरानी में  कोल्ड चेन प्वाइंट पर पहुंचेगी। इसके लिए रूट प्लान तैयार कर लिया गया है।

वैक्सीन के जाने के समय रास्ते खाली करा कर ग्रीन कारीडोर बनाया जाएगा, जिससे जाम से जूझना न पड़े। विभाग का उद्देश्य है कि वैक्सीन समय से पहुंचे। शासन से निर्देश आने के बाद इसका पूर्वाभ्यास शुरू कर दिया गया है। गोरखपुर में पहले चरण में लगभग 26 हजार स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन लगाई जानी है।
विज्ञापन


इसके लिए 51 अस्पतालों में 84 बूथ बनाए गए हैं, लेकिन शुरुआत 20 बूथों पर टीकाकरण से होगी। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एनके पांडेय ने बताया कि टीकाकरण की तिथि शासन स्तर से तय की गई है। दूसरी तिथि भी शासन की ओर से ही तय की जाएगी। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के स्तर से दिन का चयन नहीं होना है।

 
Trending Videos
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक और कर्मचारी लगाएंगे टीका

बीआरडी मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर और कर्मी ही टीकाकरण करेंगे। इसके लिए उन्हें प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग केवल बीआरडी को वैक्सीन उपलब्ध कराएगा। इसके बाद की सारी जिम्मेदारी बीआरडी मेडिकल कॉलेज प्रशासन की होगी। प्राचार्य डॉ. गणेश कुमार ने बताया कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। बीआरडी में कुल 12 बूथ बनाए गए हैं। लेकिन पहले दिन केवल एक बूथ पर टीकाकरण होगा।

एम्स में भी होगा टीकाकरण
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एनके पांडेय ने बताया कि एम्स में भी कोविड वैक्सीन लगाई जाएगी, लेकिन 16 जनवरी में एम्स के बूथ का नाम नहीं है। इसके बाद जब अगली तिथि तय होगी, तब एम्स के डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी खुद ही टीका लगाएंगे। यहां भी केवल स्वास्थ्य विभाग टीका उपलब्ध कराएगा।  

इन्हें बनाया गया नोडल अधिकारी
डॉ. एन प्रसाद, डॉ. दिनेश सिंह, डॉ. गणेश यादव, डॉ. जेके सिन्हा, डॉ. एसएन त्रिपाठी, डॉ. अनिल सिंह, डॉ. एके चौधरी, डॉ. सुबोध, डॉ. एके पांडेय व डॉ. नंद कुमार।

16 जनवरी को यहां होगा टीकाकरण
1- बाबा राघव दास मेडिकल कालेज का स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग
2- जिला अस्पताल
3- जिला महिला अस्पताल
4- शहरी स्वास्थ्य केंद्र मोहद्दीपुर
5 - शहरी स्वास्थ्य केंद्र बसंतपुर
6- मातृ एवं शिशु देखरेख केंद्र कैंपियरगंज
7- शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर
8- शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोरखनाथ
9- एसएसबी
10- सिविल लाइंस
11- शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र झरना टोला
12- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिपराइच
13- प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोराबार
14- प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सरदार नगर
15- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहजनवां
16- प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चरगावां
17- प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिपरौली
18- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जंगल कौड़िया  
19- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कैपिंयरगंज
20- प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भटहट

सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने कहा कि कोविड टीकाकरण की तैयारियां पूरी हो चुकीं हैं। वैक्सीनेटर व सहयोगियों के अलावा 10 नोडल अधिकारी तैनात किए गए हैं। वैक्सीन बूथों तक पूरी सुरक्षा के साथ ले जाई जाएगी। कोल्ड चेन प्वाइंट पर 24 घंटे पुलिस तैनात रहेगी। हर कोल्ड चेन प्वाइंट पर सीसीटीवी कैमरे भी लगा दिए गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें