गोरखपुर जिले के गुलरिहा इलाके के जैनपुर गांव में सिगरेट और गुटखा का दाम मांगने पर मंगलवार रात मनबढ़ों ने गुमटी में आग लगा दी। आरोप है कि दुकानदार की पिटाई भी की गई। तहरीर के आधार पर पुलिस छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, गुलरिहा थाना क्षेत्र के जैनपुर गांव के अकटहवा टोला निवासी सूरज साहनी गांव के बाहर सड़क पर गुमटी में दुकान करते हैं। आरोप है कि मंगलवार रात करीब 9 बजे क्षेत्र के दो युवक आए। दोनों 30 रुपये का गुटखा व सिगरेट लिए, लेकिन बिना रुपये दिए जाने लगे। रुपये मांगने पर मारपीट करते हुए आरोपियों ने गुमटी में आग लगा दी।
इस संबंध में गुलरिहा इंस्पेक्टर उमेश कुमार वाजपेयी का कहना है कि तहरीर मिली है, मामले की जांच की जा रही है।