घटनास्थल पर मौजूद लोग।(इनसेट में मृतक की फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के ओंकार उपाध्याय की हत्या मामले में पुलिस को उन दोस्तों की तलाश है, जिन्हें वह दावत पर बुलाए थे और लेने के लिए घर से निकले थे। पुलिस ओंकार के मोबाइल की कॉल डिटेल भी खंगाल रही है। जिस तरह से वारदात को अंजाम दिया गया है उससे लगता है कि हत्यारों को ओंकार के उस जगह से गुजरने के बारे में पक्की जानकारी थी। इससे लगता है कि वारदात में कोई करीबी भी शामिल है। इसी से यह सवाल उठ रहा है कि आखिर वे कौन लोग थे जिन्हें ओंकार दावत पर बुलाए थे?
ओंकार के भाई ने पुलिस को बताया है कि वह घर पर सात बजे ही पहुंच गए थे। चार दोस्तों को दावत पर बुलाने की बात कह रहे थे। दोस्त कौन हैं इसके बारे में कुछ नहीं बताया था। केवल इतना ही कहा था कि उन्हें लेकर आता हूं, क्योंकि वह रास्ता नहीं देखे हैं।
इसके बाद वह सहजनवां की ओर निकल गए। रास्ते में वह गांव के कुछ युवकों से संपर्क किए, जो सहजनवां में काम करते हैं, लेकिन वह घर पहुंच गए थे। इसके बाद ओंकार खुद गए। उनकी बाइक जिस ओर मिली है उससे साफ है कि वह घर की ओर ही जा रहे थे।