फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ती में बोली मायावती: सरकार आई तो लागू की जाएगी पुरानी पेंशन व्यवस्था, भाजपा, सपा और कांग्रेस से रहे सावधान

Thu, 24 Feb 2022 03:38 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।

सार

मायावती ने कहा कि सपा, भाजपा की सरकारों दलित वर्ग के महापुरुषों की अनदेखी। उन्हें वाजिब सम्मान नहीं दिया। मायावती ने बसपा को भाजपा की बी टीम बताए जाने पर भी भाजपा, सपा, कांग्रेस पर हमले किया।
विज्ञापन
मायावती। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बसपा सुप्रीमो मायावती ने गुरुवार को भाजपा, सपा और कांग्रेस पर बारी-बारी से हमला किया। कहा कि सपा व भाजपा जाति व धर्म विशेष के लिए काम करती हैं। वहीं, कांग्रेस अपनी गलत नीतियों के कारण केंद्र और यूपी समेत कई राज्यों की सत्ता से बाहर हो गई है। उन्होंने कहा कि बसपा के सत्ता में आने पर पुरानी पेंशन भी बहाल की जाएगी।

विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री मायावती शहर के जीआईसी ग्राउंड में जनसभा को संबोधित कर रही थीं। कहा कि बसपा को भाजपा की बी टीम बताकर लोगों को गुमराह किया जा रहा है। इससे सावधान रहने की जरूरत है। कहा कि सपा ने अपनी सरकार के दौरान एक क्षेत्र विशेष और वर्ग विशेष के लिए काम किया। वहीं भाजपा पूंजीवादी और आरएसएस की संकीर्ण मानसिकता के साथ काम करती है। पूर्ववर्ती सरकारों के कार्यकाल में उत्तर प्रदेश में अपराध बढ़े हैं।

उन्होंने कहा कि दलितों, पिछड़ों से लेकर अल्पसंख्यक वर्ग के हितों की अनदेखी की गई। ब्राह्मण वर्ग भी अपने आपको उपेक्षित महसूस कर रहा है। बसपा सरकार में लागू की गई योजनाओं को बंद कर दिया गया। बसपा की सरकार आई तो पुरानी योजनाओं को फिर से शुरू कर सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखा जाएगा।
विज्ञापन


मायावती ने कहा कि सपा, भाजपा की सरकारों दलित वर्ग के महापुरुषों की अनदेखी। उन्हें वाजिब सम्मान नहीं दिया। मायावती ने बसपा को भाजपा की बी टीम बताए जाने पर भी भाजपा, सपा, कांग्रेस पर हमले किया। कहा कि सपा ने 2012 में कांग्रेस के साथ चुनाव लड़ा। पूछा कि कांग्रेस की सोनिया गांधी कभी बस्ती आईं। कहा कि ऐसे में सभी दलों से सावधान रहने की जरूरत है। जनसभा में बस्ती, सिद्धार्थनगर और संतकबीरनगर के प्रत्याशी समेत बसपा के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें