फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पोती संग बाबा ने किया दुष्कर्म, 10 रुपये की नोट देकर बोला- मम्मी को मत बताना

Thu, 16 Mar 2023 03:25 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।

सार

इंस्पेक्टर मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि नाबालिग से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां गुलरिहा इलाके में बुजुर्ग दादा ने मानसिक रूप से विकलांग पोती के साथ दुष्कर्म कर रिश्ते को शर्मसार कर दिया। पीड़िता के परिजनों ने थाने में तहरीर दी है। जिसके आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी वृद्ध को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, गुलरिहा थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की देर शाम बाहर चर रही बकरी को लेने मां के साथ उसकी 15 साल की बेटी गई थी। वहां पहुंचे 60 साल के दादा ने बहू को घर जाने और पोती से लकड़ी काटने के लिए कुल्हाड़ी लेकर आने को कहा।



 

विज्ञापन

आरोप है कि कुल्हाड़ी लेकर आई नाबालिग पोती को परिषदीय विद्यालय के पास बांसवारी की ओर लेकर गया। जहां पर उसके साथ दुष्कर्म किया और उसे दस का नोट देकर मां से कुछ भी बताने से मना किया। उसी दौरान एक युवक स्कूल में पानी भरने गया तो उसकी नजर पड़ गई। उसने आकर पीड़िता की मां से घटना के बारे में बताया।

इसे भी पढ़ें: दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर साथ ले गई दिल्ली पुलिस, कई दिनों से थी तलाश

बताया जा रहा है कि कुछ देर बाद आसपास की महिलाएं वहां एकत्र हो गईं और वृद्ध की खूब धुनाई कीं। बुधवार को स्वजनों ने भटहट चौकी में लिखित शिकायती पत्र दिया है। इस संबंध में इंस्पेक्टर मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि नाबालिग से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें