फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: 2027 तक जिले को बाल श्रम मुक्त बनाने की तैयारी

Sat, 25 Jul 2026 02:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। जनपद को वर्ष 2027 तक बाल श्रम मुक्त बनाने के लक्ष्य को लेकर शुक्रवार को अपर जिलाधिकारी (नगर) की अध्यक्षता में बाल श्रम टास्क फोर्स की वर्चुअल बैठक आयोजित की गई।
विज्ञापन


बैठक में श्रम आयुक्त के निर्देशों पर ग्राम स्तर पर ग्राम विकास अधिकारी, ब्लॉक स्तर पर खंड विकास अधिकारी व तहसील स्तर पर तहसीलदार को उनकी अधिकारिता के तहत बाल श्रम उन्मूलन का नोडल अधिकारी नामित करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों से अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने तथा विभागीय समन्वय के साथ कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया। उप श्रम आयुक्त शक्ति सेन मौर्य ने अपील की कि कहीं भी बाल श्रम की जानकारी मिलने पर तत्काल चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, श्रम विभाग, पुलिस विभाग या बाल कल्याण समिति को सूचना दें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें