फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: किशोरी के साथ जबरन दुष्कर्म, वीडियो और फोटो किया वायरल

Sun, 12 Sep 2021 03:20 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

आरोपी के घर उलाहना देने पहुंची पीड़िता की मां को उसके परिजनों ने पीटा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के एक गांव की 12 वर्षीय किशोरी को गांव का ही एक युवक जबरन दुष्कर्म किया और उसका वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी दे रहा था। बात न मानने पर आरोपी युवक ने गांव के ही कुछ युवकों के पास दुष्कर्म का वीडियो और फोटो वायरल कर दिया। जिससे पीड़ित किशोरी की मां ने आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के एक गांव की 12 वर्षीय किशोरी को गांव का ही युवक पांच जुलाई को रात 10 बजे के करीब जबरन दुष्कर्म करते हुए अश्लील वीडियो और फोटो बना लिया। वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी देते हुए कई बार दुष्कर्म भी किया। कुछ दिन पूर्व वह दिल्ली कमाने चला गया।

इस दौरान आरोपी वीडियो कॉलिंग कर किशोरी से बात करते हुए प्राइवेट पार्ट दिखाने का दबाव भी बना रहा था और स्वजन से बात कहने पर भाई को जान से मारने तथा अश्लील वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी भी दे रहा था। दो चार- दिन पूर्व उसने गांव के कुछ युवकों के मोबाइल और फेसबुक पर अश्लील वीडियो और फोटो भी वायरल कर दिया।
विज्ञापन


आरोप है कि जब पीड़ित किशोरी की मां को जानकारी हुई तो वह आरोपी के घर उलाहना देने पहुंची तो आरोपी के पिता और भाई ने जातिसूचक गाली देते हुए उसे पीट दिया। पीड़िता ने आरोपी और उसके पिता और भाई के खिलाफ थाने में तहरीर दिया है। पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। इस बाबत सीओ खजनी इंदु प्रभा ने कहा कि मामला संज्ञान में है जांच कराकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें