फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: नर्सिंग होम कर्मचारियों से मारपीट, ईंट-पत्थर फेंके

Sat, 18 Jun 2022 12:08 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

थानाध्यक्ष रणधीर मिश्रा ने बताया कि मामूली बात को लेकर कहासुनी हुई थी। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
अस्पताल में की तोड़फोड़। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर के शाहपुर इलाके के पादरी बाजार स्थित अस्मिता अस्पताल में बृहस्पतिवार रात शराब के नशे में आए मनबढ़ों ने कर्मचारियों से मारपीट की। ईंट-पत्थर भी चलाए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पादरी बाजार स्थित जंगल मातादीन में अस्मिता अस्पताल है। आरोप है कि रात 11 बजे अस्पताल के सामने 4-5 की संख्या में युवक शराब के नशे में आपस में विवाद कर रहे थे। अस्पताल के कर्मचारी विनय जायसवाल ने उन्हें मना किया तो मारपीट पर उतारू हो गए।

इसी दौरान मनबढ़ों ने 5-6 की संख्या में और लड़कों को बुला लिया। कर्मचारी विनय और मेवा लाल से मारपीट करने के बाद अस्पताल पर ईंट-पत्थर चलाने लगे। दोनों कर्मचारियों को मामूली चोटें आई हैं।
विज्ञापन


डॉक्टर अखिलेश की सूचना पर शाहपुर पुलिस पहुंची, लेकिन उसके पहले ही मनबढ़ युवक ईंट चलाते हुए फरार हो गए थे। पुलिस अस्पताल कर्मियों से पूछताछ करने के बाद सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपियों की तलाश में लगी है।
विज्ञापन


इस संबंध में थानाध्यक्ष रणधीर मिश्रा ने बताया कि मामूली बात को लेकर कहासुनी हुई थी। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें