फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर जिला अस्पताल: लिफ्ट में दस मिनट तक फंसी रही नर्स, मचा हड़कंप

Fri, 22 Oct 2021 12:38 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

अचानक लिफ्ट में खराबी आ गई और नर्स बीच में ही अटक गई। इस दौरान नर्स को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। उन्होंने तुरंत फोन कर मामले की जानकारी एक साथी नर्स को दी। तुरंत हरकत में आए सहकर्मियों ने उन्हें 10 मिनट बाद लिफ्ट से निकाला।
विज्ञापन
गोरखपुर महिला अस्पताल। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिला महिला अस्पताल में लगी लिफ्ट गुरुवार को अचानक खराब हो गई, जिससे उसमें एकनर्स फंस गई। यह जानकारी मिलते ही अस्पताल में अफरातफरी मच गई, क्योंकि नर्स को दिल की बीमारी थी। जैसे-तैसे नर्स को दस मिनट के भीतर लिफ्ट से निकाला गया, तब जाकर सहकर्मियों ने राहत की सांस ली।   
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक नर्स अनीता वर्मा, गोंडा की रहने वाली हैं और यहां महिला अस्पताल में संविदा पर नर्स हैं। इन दिनों अनीता की ड्यूटी एमसीएच विंग की पांचवीं मंजिल पर बने सर्जिकल प्रसूता वार्ड में है। अनीता की बृहस्पतिवार की ड्यूटी दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक थी। वह किसी जरूरी काम से पांचवीं मंजिल से ग्राउंड फ्लोर में आने के लिए लिफ्ट में सवार हो गईं।

लिफ्ट जैसे ही नीचे की ओर बढ़ी कि अचानक उसमें खराबी आ गई और वह बीच में ही अटक गई। इस दौरान अनीता को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। उन्होंने तुरंत फोन कर मामले की जानकारी एक साथी नर्स को दी। तुरंत हरकत में आए सहकर्मियों ने उन्हें 10 मिनट बाद लिफ्ट से निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें